फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kissan pradarshan

किसान संगठनों ने नेशनल हाईवे पर किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
kissan pradarshan
पलिया मंडी गेट धरना प्रदर्शन कर रोड जाम करते किसान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जनपद में गुरुवार का दिन किसान संगठनों के धरना प्रदर्शन के नाम रहा। किसानों की समस्याओं के मद्देनजर पांच नवंबर को पूरे देश में किसान संगठनों ने धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके चलते जिला मुख्यालय समेत जनपद के अलग-अलग हिस्सों में कई किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया। सरकारी धान खरीद में गड़बड़ी के आरोप लगाए और क्रय केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाकपा माले ने विलोबी मेमोरियल परिसर में धरना प्रदर्शन किया, कृष्णा अधिकारी ने कहा कि कृषि बिल के जरिए सरकार ने कारपोरेट और पूंजीपतियों को कृषि क्षेत्र में लूट की छूट दे दी है। इससे औने-पौने दामों पर किसानों को अपनी उपज बेचनी पड़ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामदरस ने कहा कि क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही है, जिससे बिचौलिए 900 से एक हजार रुपये तक धान खरीद रहे हैं। धरने को श्रीनाथ और शम्स ने भी संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। धरने में गुलाब, बसंत, राजश्री, केदार, खलील, चंद्रिका मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
मैगलगंज में हाईवे पर दिया धरना, कई घंटे चक्का जाम
मैगलगंज। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक और राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के साझा बैनर तले किसानों ने मैगलगंज में चक्का जाम किया। जिलाध्यक्ष रामकृष्ण गौतम ने कहा कि सरकार किसानों के साथ द्वेष भाव रख रही है। किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के महामंत्री पिंदर सिंह, सपा नेता क्रांति कुमार ने भी विचार रखे। साझा धरना प्रदर्शन की वजह से करीब तीन किलोमीटर तक सड़क जाम हो गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। प्रदर्शन में भाकियू के जिला प्रभारी रामसनेही गुप्ता, संदीप पांडे, शमशेर सिंह, बोपाराय, विमलेश अर्कवंशी, सीमा सिंह, आशुतोष यादव, प्रेमकुमार कनौजिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम
बिजुआ। धान खरीद में गड़बड़ियों और गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने भीरा-लखीमपुर स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। हाईवे पर बड़े वाहन करीब डेढ़ घंटा तक फंसे रहे। किसानों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों का आंदोलन चार घंटे तक चला। राष्ट्रीय किसान यूनियन के आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित की अगुआई में बसतौला चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कृषि बिल वापस लेने और गन्ने का जल्द भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही गन्ना सेंटरो पर तौलाई के नाम पर की जा रही वसूली बंद करने की मांग की। एसडीएम गोला अखिलेश यादव को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान मौके की नजाकत को देखते हुए भीरा, बिजुआ, संपूर्णानगर पुलिस के साथ ही सीओ गोला मौके पर डटे रहे।
--
पलिया: मंडी गेट पर लगभग चार घंटा बंद रहा पूरी तरह से आवागमन
पलियाकलां। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आईटी सेल के बैनर तले मंडी गेट पर किसानों ने जाम लगाया। संपूर्णानगर रोड पर जाम लगने से वाहनों की कतार लग गईं। लगभग चार घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार को किसानों ने दिया।। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान संगठन के आईटी सेल तहसील अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह, हरमनजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, विक्कीरूप राय, इंद्रजीत सिंह, तेजपाल सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मंदीप सिंह, दरबारा सिंह, रामऔतार, गुरजीत सिंह, जसकरन सिंह समेत आदि मौजूद रहे।
--
अखिल भारतीय किसान महासभा ने सौंपा ज्ञापन
पलियाकलां। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रभारी कमलेश राय के नेतृत्व में तहसील पहुंचे किसानों ने तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को दो ज्ञापन दिए। एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित है जिसमें कृषि संशोधन कानून को रद्द करने, बिजली बिलों में बढ़ोतरी को वापस लेने, फसलों के खरीद के लिए प्रमुख केंद्रों पर खरीद व भुगतान की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। जबकि दूसरा ज्ञापन एसडीएम को संबोधित है जिसमें धान खरीद केंद्रों की स्थापना, गन्ना भुगतान कराने कराने की मांग की गई। इसके अलावा गोला में एक ट्रस्ट की 280 एकड़ जमीन की जांच कराने, कांप में 60 पट्टेदारों को भी भूमिधर अधिकार दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान अजय शर्मा, रामसेवक सिंह, रंगीलाल मौजूद रहे। संवाद

-------------------
गोला: भाकिमयू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित सात सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, तहसील अध्यक्ष हेमसिंह यादव, अजीत सिंह, सुमित कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप कुमार, विनय कुमार, महिपाल सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed