{"_id":"68389b2186806d3d3107b8a5","slug":"kishanpur-sanctuary-will-remain-closed-on-wednesday-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-146952-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशनपुर अभयारण्य बुधवार को रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशनपुर अभयारण्य बुधवार को रहेगा बंद
Thu, 29 May 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 May 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
किशनपुर अभयारण्य का मुख्य द्वार। स्त्रोत- वन विभाग।
बांकेगंज। किशनपुर अभयारण्य बुधवार को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू ) वन्यजीव अनुराधा वेमुरी ने यह आदेश जारी किया है।
अभी तक सैलानियों के लिए दुधवा राष्ट्रीय उद्यान मंगलवार को बंद रहता था। अब किशनपुर अभयारण्य में भी साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव अनुराधा वेमुरी के आदेश के मुताबिक, साप्ताहिक बंदी के दिन सार्वजनिक अवकाश होने की स्थिति में किशनपुर अभयारण्य पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। दुधवा टाइगर रिजर्व का कतर्निया घाट वन्यजीव विहार बृहस्पतिवार को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। हालांकि दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र बंद होने में सिर्फ 18 दिन ही रह गए हैं। संवाद
.....