फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kisan

‘बारिश-ओला की तबाही से परेशान किसानों को बीमा से दिलाएं राहत’

Sun, 15 Mar 2020 06:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
kisan
लखीमपुर खीरी। जनपद में शुक्रवार को बारिश/ओलावृष्टि से हुए फसलों को नुकसान, जनहानि और कोरोना वायरस के खतरे को लेकर प्रभारी मंत्री/परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने शनिवार को डीएम, सीडीओ, सीएमओ समेत जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपात बैैठक की है। उन्होंने दैवी आपदा से फसलों को हुए नुकसान से पीड़ित ज्यादा से ज्यादा किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अफसर किसानों को लाभान्वित करने की मंशा से काम करें। कोई किसान छूटे न, सभी को कुछ न कुछ लाभ मिलना चाहिए। फसल बीमा का लाभ मिलने में किसानों को दिक्कत न आएं, जिसकी लगातार निगरानी की जाए। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए गांव-गांव जन जागरूकता अभियान और चौपाल लगाने के लिए अधिकारियों से कहा।
विज्ञापन

दैवी आपदा से जनपद में हुई छह मौतों और फसलों को हुए भारी नुकसान की समीक्षा करने के लिए प्रभारी मंत्री के आने का प्रोटोकॉल शनिवार को पूर्वाह्न 11.35 बजे डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचा, जिसके बाद अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सेकेंड सेटरडे की छुट्टी होने से ज्यादातर अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यों में व्यस्त थे, जिन्हें तुरंत विकास भवन पहुंचने के निर्देश दिए गए। इसके बाद करीब 2.30 प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया गेस्ट हाउस पहुंचे, जिसके बाद तीन बजे विकास भवन सभागार में पहुंचकर समीक्षा शुरू की। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस माह जनपद में ओलावृष्टि से दो बार फसलों को नुकसान हुआ है। छह मार्च को हुई ओलावृष्टि से मितौली तहसील क्षेत्र के 35 गांव प्रभावित हुए थे, जबकि 13 मार्च को हुई ओलावृष्टि से छह जनहानि, पांच पशुहानि, 16 गांव और 702 किसानों की 52.4 हेक्टेयर सरसों फसल को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के लिए शासन से 90 लाख रुपये की डिमांड की गई है। सोमवार को जनहानि से पीड़ित परिवारों और फसल की क्षति को मुआवजा किसानों के खाते में कोषागार से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद नोवेल कोरोना वायरस की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने चर्चा की, तो सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि इटली से एक लड़की आई है, जिसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है। इंडो-नेपाल बार्डर पर चार पोस्ट बनाई गई है, जो बाहर से आने-जाने वालों का परीक्षण कर रही हैं। प्रभारी मंत्री ने बाजार में सिनेटाइजर और मास्क की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया, तो डीएम ने कहा एमआरपी से अधिक दाम वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई किए जाने का प्राविधान है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि दुकानों पर गोपनीय तरीके से जांच कराई जाए और कालाबाजारी में लिप्त लोगों पर कार्रवाई करें। प्रभारी मंत्री ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और गांवों में चौपाल लगाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वायरस से लड़ने के लिए सभी को मनोबल ऊंचा रखना है। उन्होंने गर्म पानी से होने वाले बचाव/फायदे का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को भी गर्म पानी पीने के लिए प्रेरित करें। सामाजिक संगठनों/एनजीओ/गांवों की समितियों को भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में सहयोग करने के लिए कहा गया। प्रभारी मंत्री ने पूछा कितने गांवों में पेयजल प्रदूषित है, तो इसका जवाब देने के लिए जल निगम के अधिकारी मौजूद नहीं थे। इस पर डीएम ने जवाब देते हुए कहा कि समय-समय पर सर्वे कराया जाता हैै और प्रदूषित पानी वाले हैंडपंप पर लाल निशान लगाए जाते हैं। इसके बाद आंधी से बिजली विभाग को हुए नुकसान पर चर्चा हुई, जिसमें डीएम ने आर्थिक स्वीकृति का आश्वासन दिया। बैठक में सीडीओ अरविंद सिंह, उप निदेशक कृषि टीएम त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह, एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह, गोला एसडीएम अखिलेश यादव, निघासन एसडीएम ओपी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभाओं/सम्मेलनों की परमीशन पर रोक
बैठक में कोरोना वायरस के खतरे से निपटने को लेकर तैयारियों पर चर्चा के दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक होली मिलन समारोहों, सम्मेलनों और सभाओं पर रोक लगाई गई है। कई परमीशन निरस्त कर दी गई हैं और नए परमीशन जारी नहीं किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस मिलने पर ब्लाइंड स्कूल भर्ती कराया जाएगा
जनपद में अब तक कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध मिल चुके हैं, लेकिन अब तक कोई केस पॉजिटिव नहीं मिला है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि कोरोना वायरस से पीड़ित संदिग्ध का कोई केस यदि पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसके लिए जगसड़ स्थित ब्लाइंड स्कूल में भर्ती करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed