{"_id":"6068be6f8ebc3ecad707a1ef","slug":"killer-s-death-in-district-jail-family-in-chaos-lakhimpur-news-bly4426810193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की जिला जेल में मौत, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी की जिला जेल में मौत, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी की शुक्रवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन का कहना है कि कैदी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना निघासन के सुरजीपुरवा गांव निवासी जगमोहन (50) पुत्र मूलचंद हत्या के एक मामले में मई 2018 से जेल में बंद था। जेल सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम जब बंदियों को भोजन परोसा जा रहा था उस वक्त कैदी जगमोहन बैरक में लेटा था। अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेसुध हो गया, जिससे अन्य कैदियों में हड़कंप मच गया।
जेल कर्मियों की सूचना पर जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आनन फानन में बंदी को जेल अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देख उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने थाना निघासन पुलिस के जरिए बंदी की मौत की सूचना घर वालों को पहुंचाई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।