{"_id":"5f5bc74e8ebc3e212b055904","slug":"kidnapping-lakhimpur-news-bly419497769","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का अपहरण, फूफा के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का अपहरण, फूफा के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 30 अगस्त को घर से खेत के लिए निकली थी। शाम तक जब वापस नहीं आई तो घरवालों ने उसे तलाशना शुरू किया। मगर, किशोरी का पता नहीं लगा सका। किशोरी के पिता ने अपने बहनाई (किशोरी के फूफा) सहित उनके भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों पर कार्रवाई न होने से पीड़ित पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित पिता ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोलह वर्षीया पुत्री 30 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे खेत पर गई थी। जिसका सगे फूफा अपने भाइयों आदि के साथ मिलकर अपहरण कर लिया, जिसकी ईसानगर पुलिस को तहरीर दी थी। मगर, पुलिस न तो अब तक पुत्री को बरामद कर सकी और न आरोपियों पर कार्रवाई की। अपहृत किशोरी के पिता ने एसपी से पुत्री की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पिता ने बताया कि एक मोबाइल नंबर से उसे धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाला पुलिस से शिकायत करने पर किशोरी की हत्या करने की धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी थी। किशोरी के फूफा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद