फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kidnapped teenager from Kukra town found in Lucknow the next day

Lakhimpur Kheri News: कुकरा कस्बे से अपह्रत किशोर दूसरे दिन लखनऊ में मिला

Wed, 13 Mar 2024 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager from Kukra town found in Lucknow the next day
बांकेगंज। कुकरा कस्बा से अपह्रत किशोर नाटकीय ढंग से लखनऊ स्थित चारबाग स्टेशन पर मिल गया। बताया जाता है कि अपहरण करने वालों ने परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जब परिजन रुपये लेकर लखनऊ पहुंचे तो अपह्रत किशोर स्वयं ही अपने पिता के पास पहुंच गया। उधर, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर बुधवार सुबह घर पहुंचे कुकरा गांव निवासी जाबिर के पुत्र मोहम्मद कैफ (16) ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे वह किसी काम से घर से निकला था। इस दौरान चौराहे पर खड़े कुछ लोगों ने उसका मुंह दबाकर उसे वैन में डाल लिया और किसी अज्ञात स्थान पर लेकर चले गए। तब से वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल में रहा।
विज्ञापन

उधर, पिता जाबिर कुकरा पुलिस चौकी पहुंचे और पुत्र के लापता होने जानकारी दी। पुलिस चौकी पर उन्हें सलाह दी गई कि वह मैलानी थाना जाकर गुमशुदगी दर्ज कराएं। इसी बीच जाबिर के पास अपहरणकर्ताओं के मोबाइल से एक कॉल आई, जिसमें उससे 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाबिर के कहने पर अपहरणकर्ताओं ने पुत्र से उसकी बात भी कराई। जाबिर पैसों का इंतजाम करके चारबाग स्टेशन, लखनऊ पहुंचा। जहां परिजनों को देख उनका पुत्र किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से निकलकर उनसे लिपट गया। यह देख अपहरणकर्ता वहां से भाग खड़े हुए। तब जाकर परिवार वालों ने राहत की सांस ली।

उधर, मैलानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर कोई वैन नहीं दिखाई दी है। अब किशोर लौट आया है। वह चारबाग जीआरपी से संपर्क कर मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed