{"_id":"60957adc8ebc3edca35a3e2a","slug":"khula-l-1-kovid-hospital-at-gola-lakhimpur-news-bly4459282109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में खुला एल-1 कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में खुला एल-1 कोविड अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने नोडल अधिकारी का तिलक कर किया उद्घाटन, पहले दिन दो संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में ऑक्सीजन के अभाव में हो रही मौतों पर गंभीर विधायक अरविंद गिरि और तहसील प्रशासन के संयुक्त प्रयास से नगर के खुटार रोड स्थित श्री गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज में 10 बेड का एल-1 श्रेणी का आइसोलेशन सेंटर शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन विधायक अरविंद गिरि ने कोविड-19 प्रभारी को तिलक कर किया।
शुक्रवार को श्री गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज में 10 बेड का एल-1 श्रेणी का आइसोलेशन सेंटर शुरू हो गया। पहले दिन गोला, छितौनियां गांव की दो संक्रमित महिलाओं को भर्ती किया गया, जिसमें शाम तक गोला की संक्रमित महिला मरीज में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे जगसड़ के लिए रेफर कर दिया। आइसोलेशन सेंटर के शुभारंभ पर विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि नगर के प्रमुख समाजसेवी केशव अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, तहसील प्रशासन की मदद से 10 बेड का एल-1 श्रेणी का आइसोलेशन सेंटर श्री गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज में खुलवा दिया है। मरीजों की देखभाल के लिए डॉक्टरों और नर्सों की एक टीम हर समय मौजूद रहेगी।
एसडीएम अखिलेश यादव ने बताया कि अभी इस एल-1 अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को ही भर्ती कराया जाएगा। एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद अगर किसी मरीज की हालत बिगड़ी तो उसे तत्काल कोविड एल-टू या एल- थ्री अस्पताल में रेफर करने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
कोविड-19 प्रभारी डॉ.गनेश कुमार ने बताया कि सेंटर पर बेसिक स्तर की तैयारियां पूर्ण हैं। अभी दो ही आक्सीजन सिलिंडर हैं, उन्हीं से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने मरीजों, उनके तीमारदारों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने, बुखार, खांसी जैसी कोई समस्या हैं तो वह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में इमरजेंसी में भर्ती कराएं, वहां डॉक्टरों की टीम तय करेगी कि उसे किस कोविड सेंटर में रेफर किया जाना है या नहीं। इससे संक्रमित मरीजों को उचित परामर्श मिलेगा, साथ ही भागदौड़ की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह, विजयप्रकाश मिश्र, डॉ.कमलेश नरायन सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।