फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   khiri traders continue strike...

सराफा व्यापारियों की हड़ताल जारी

Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
khiri traders continue strike...
सर - फोटो : अमर उजाला
व्यापार मंडल ने समर्थन में 27 मार्च को बाजार बंदी का किया एलान
विज्ञापन

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा कारोबारियों की हड़ताल गुरुवार को 16वें दिन भी जारी रही। सराफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर सराफा मंडी में इकट्ठे हुए और लखीमपुर खीरी सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में एक सभा की। सभा में एक्साइज ड्यूटी वापस न लिए जाने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प किया गया। 
अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी और दो लाख रुपये के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ 16 दिन से सराफा कारोबारी हड़ताल पर हैं। इस विरोध के समर्थन में व्यापार मंडल और संगठन ने लिखित समर्थन देकर 27 मार्च को संपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन

बैठक में लखीमपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से व्यापारियों का उत्पीड़न शुरू हो जाएगा। लखीमपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी ने सराफा कारोबारियों के समर्थन में बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से अनुरोध किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने एक्साइज ड्यूटी और पैन कार्ड की अनिवार्यता वापस लेने की मांग की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मचंद जैन ने इस निर्णय से इंसपेक्टर राज बढ़ने का अंदेशा जाहिर किया। इसी क्रम में कृष्ण गोपाल शेखर, जसपाल सिंह पाली, चेतन शेखर, केवल कृष्ण गुलाटी, रघुवीर मित्तल, दिलीप गुप्ता, महेश पुरी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता कन्हैया, पंकज अग्रवाल, सिकंदर हुसैन,असलम अली, राकेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, सचिन गुप्ता, मनीष गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, विकास रस्तोगी, गौरव सोनी, सुमित पुरी, नितिन गर्ग, अनुपम तिवारी, सचिन गुप्ता, शशांक गुप्ता, राजू रस्तोगी, अंकित गुप्ता समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
सब्जी बेचकर जताया विरोध
अमीरनगर। कस्बे के सराफा व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में एक बैठक की, व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री से तत्काल इस निर्णय पर रोक लगाने की मांग की। सभी व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बंदी का एलान किया। इसके बाद सभी सर्राफा व्यापारियों ने फुटपाथ पर सब्जी बेचकर अपना विरोध जताया। इस मौके पर हाशिम खां, पप्पू रस्तोगी, रजत रस्तोगी, गुड्डू रस्तोगी, शिवराम रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, मनीष कुमार रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, जलील बेग, आमिर, हरिराम, कौशल आदि तमाम सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।
सर्राफा कमेटी का गठन किया
सर्राफा व्यापारी सुनील रस्तोगी के आवास पर मोहम्मदी सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कामद रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुशल रस्तोगी अध्यक्ष, जलील खां महामंत्री, आमिर अजीज कोषाध्यक्ष, हरिओम रस्तोगी उपाध्यक्ष, मनीष रस्तोगी और तुलसीराम रस्तोगी संगठन मंत्री तथा संरक्षक के रूप में रविंद्र कुमार रस्तोगी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस मौके पर आशुतोष रस्तोगी, विशाल गुप्ता, आनंद रस्तोगी, रजनीश रस्तोगी, सोनू रस्तोगी सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

मितौली। सराफा कमेटी ने दुकानें बंद कर वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा सराफा व्यापार पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम शादाब असलम को ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में एक्साइज ड्यूटी को हटाए जाने की मांग की है। इस मौके पर सराफा व्यापारियों में मुन्नालाल सोनी, जितेन्द्र सिंह बग्गा, रामऔतार गुप्ता, गणेश शंकर गुप्ता, अब्दुल सईद, सुरेन्द्र रस्तोगी, बिहारी लाल सोनी, रामनिवास सोनी, रामसागर पाल सहित समस्त व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed