फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Khiri police is being negligent even in murder cases

Lakhimpur Kheri News: हत्या के मामलों में भी लापरवाही बरत रही खीरी पुलिस

Sun, 16 Mar 2025 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Khiri police is being negligent even in murder cases
लखीमपुर खीरी। खीरी की स्मार्ट पुलिस भले ही छोटे-मोटे मामलों में खुलासा करते हुए पीठ थपथपा लेती हो, लेकिन हत्या, लूट जैसे मामलों में गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। इसमें अंशू हत्याकांड, फरधान की बैंक से लूट का मामला प्रमुख है। दोनों ही घटनाएं हुए 10 से 11 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस आज तक पुलिस न तो अंशू के हत्यारों तक पहुंच सकी और न ही बैंक के लुटेरों का ही पता लगा सकी है।
विज्ञापन


तीन अप्रैल 2024 को पांच साल की अंशू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घटना को करीब 11 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस की सुस्त जांच आज तक हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। अंशू के शव के साथ ही हत्याकांड की फाइल भी जमींदोज हो गई। बता दें कि मितौली के पकरिया जलालपुर निवासी अनूप कुमार की पांच वर्षीय मासूम पुत्री अंशू की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जिस समय अंशू लापता हुई उस समय वह घर के बाहर खेल रही थी। चार अप्रैल को अंशू का शव घर के बाहर कुछ दूर पर झाड़ियों से बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस खुलासे में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
विज्ञापन


स्कैच हुआ था जारी, फिर भी लुटेरों की पहचान नहीं कर पाई फरधान पुलिस
सात मई 2024 को फरधान कस्बे की जिला सहकारी बैंक के अंदर से लुटेरे दिनदहाड़े 2.98 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए थे। इस घटना में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की फुटेज भी निकलवाई थी, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस लुटेरों की पहचान नहीं कर सकी है। बता दें कि बैग में कैमहरा समिति के किसानों के जमा किए हुए रुपए थे, जिन्हें कैमहरा समिति के सचिव रविंद्र कुमार लेकर बैंक पहुंचे थे। घटना के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली गई। फुटेज में दो बाइक सवार युवक दिखाई दिए थे इसके बाद पुलिस ने लुटेरों का स्कैच भी बनवाया, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटनाएं हमारे संज्ञान में नहीं हैं। जानकारी करते हुए जांच कर रहे पुलिस कर्मियों से अपडेट ली जाएगी। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।- संकल्प शर्मा एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed