{"_id":"6865752b488159fbf40ca2ae","slug":"kheris-abhay-will-soon-be-seen-in-bollywood-films-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-149636-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे खीरी के अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जल्द ही बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे खीरी के अभय
Wed, 02 Jul 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में लखीमपुर के अभय को समानित करतीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया। स्रोत स्वयं
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला हर्षी बंगला निवासी तानु प्रताप सिंह के पुत्र अभय प्रताप वर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से जिले का नाम रोशन कर दिया है। वे अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म से दर्शकों के सामने भी आने वाले हैं।
मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड 2025 में उन्हें इमर्जिंग एक्टर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह पुरस्कार आज की रात गीत से सबके दिलो दिमाग पर छाई बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के हाथों मिला। अभय को यह उपलब्धि अपने जुनून और मेहनत के बल पर मिली है।
अभय ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत खास है और यह सिर्फ़ उनका नहीं, बल्कि पूरे जिले और उत्तर प्रदेश का सम्मान है। उन्होंने अपने माता-पिता और सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे आगे भी कड़ी मेहनत करते रहेंगे और दर्शकों का दिल जीतेंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।