{"_id":"67ba0af645ec6c2a7c0403cd","slug":"kheri-will-be-included-in-the-developed-districts-of-the-state-yogi-adityanath-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-139916-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के विकसित जनपदों में शामिल होगा खीरी : योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के विकसित जनपदों में शामिल होगा खीरी : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
भेंट किए गए त्रिशूल को दिखाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मुख्यमंत्री ने शनिवार को न केवल कॉरिडोर बल्कि पूरे जिले के लिए 4500 करोड़ से अधिक की 373 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि से पहले कॉरिडोर के शिलान्यास को स्वयं के लिए सौभाग्य का अवसर बताया। कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं है। जिला खीरी अब पिछड़ा नहीं रहा। आने वाले दिनों में प्रदेश के विकसित जिलों में गिना जाएगा।
शनिवार को कुंभी में बलरामपुर चीनी मिल में बनाए जा रहे 2850 करोड़ की लागत से देश के पहले बायोप्लास्टिक प्लांट का शिलान्यास करके गोला हेलिपैड से मुख्यमंत्री पौराणिक शिव मंदिर पहुंचे। विधायक अमन गिरि, जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
मंदिर के प्रधान पुजारी दिनेश मिश्र की उपस्थिति में रामदेव मिश्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री से कॉरिडोर का शिलान्यास कराया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने राजेंद्र गिरि स्टेडियम में जनता का अभिवादन करते हुए सभा की।
विज्ञापन
अपने 15 मिनट से अधिक के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महाशिवरात्रि से पूर्व बाबा गोकर्णनाथ के दर्शन और बाबा विश्वनाथ धाम की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर का शिलान्यास का अवसर सौभाग्य से मिला है। लखीमपुर जिले में लगभग 4500 करोड़ की 373 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। रोजगार के क्षेत्र में 2850 करोड़ का पीएलए बायोप्लास्टिक प्लांट बलरामपुर चीनी मिल द्वारा लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही लखीमपुर विकास में काफी पिछड़ा था, लेकिन अब नहीं रहा। यहां अब दुधवा ही नहीं, छोटी काशी कॉरिडोर, पलिया में एयरपोर्ट बन रहा है। मेडिकल कॉलेज जीवन को सुगम भी करेगा और रोजगार का सृजन भी होगा। अब खीरी विकास के साथ स्प्रिचुअल और इको टूरिज्म में आगे बढ़ रहा है। खीरी में अब रोजगार की कमी नहीं रहेगी।
जनपद में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास हो रहा है। नदियों को चैनलाइज किया जाएगा। भारतीय रेलवे के माध्यम से जिले को कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है। जो नए युग की शुरुआत है। थारू जनजाति की संस्कृति और उनके हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए बढ़ाने के लिए भी प्रयास हो रहे हैं। सभा को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भी संबोधित किया। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने 11:55 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया।
दुकान के बदले दुकान, आवास के बदले मिलेगा आवास
मुख्यमंत्री ने छोटी काशी के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक धरोहर एवं विरासत का जहां सुंदरीकरण किया जा रहा है, वहीं जीवन को सुगम बनाना सरकार का उद्देश्य है। कॉरिडोर निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को विस्थापित किया जाएगा। जिनका घर गया है, उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाएगा। कॉरिडोर में दुकान बनवाकर दुकानदारों को भी विस्थापित किया जाएगा।