फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kheri: While going to show the patient in Nakaha market, the boat overturned near the bridge.

खीरीः नकहा बाजार में मरीज को दिखाने जाते समय रपटा पुल के पास पलटी नाव

Fri, 22 Oct 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Kheri: While going to show the patient in Nakaha market, the boat overturned near the bridge.
नकहा में चौकी के सामने सड़क पर भरा बाढ़ का पानी।
नकहा से नव्वापुर जाने वाले मार्ग पर बह रहा है उल्ल नदी का पानी
विज्ञापन

खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के नकहा से नव्वापुर जाने वाले मार्ग पर उल्ल नदी का पानी रपटा पुल पर पानी आने से नव्वापुर गांव के करीब 20 लोग एक नाव पर सवार होकर नकहा बाजार में सामान लेने और मरीज को दिखाने के लिए जा रहे थे। नाव रपटा पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक महिला का शव बरामद हुआ है, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं, जिन्हें रेस्क्यू करने के लिए पुलिस-प्रशासन गोताखोरों की मदद से राहत बचाव कार्य करा रहा है।
नकहा क्षेत्र के नव्वापुर गांव से बृहस्पतिवार की दोपहर में दो नावों पर लोग सवार होकर नकहा बाजार में सामान लेने व अस्पताल में मरीजों को दिखाने के लिए जा रहे थे। तभी नकहा के करीब रपटा पुल के पास एक नाव पर जिस पर चार जानवर के अलावा करीब 20 लोग सवार थे, वो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कमला देवी, रिंकू, संगीता, चार वर्षीय अनामिका, सात वर्षीय जितेन, शिवप्यारी, सोमवारी समेत कुल 20 लोग सवार थे। सभी लोग पानी में डूबने लगे, तभी दूसरी नाव पर सवार लोगों ने 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जिन्हें नाव और रास्ते से गुजरने वाले ट्रैक्टर की सहायता से नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इसमें 60 वर्षीय शिवप्यारी पत्नी छत्रपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया, जबकि नव्वापुर निवासी रिंकू का आठ वर्षीय लड़का व चार वर्षीय लड़की और ओमी की 45 वर्षीय पत्नी अभी लापता हैं। सूचना पर सदर विधायक योगेश वर्मा, कमिश्नर रंजन कुमार, एडीएम संजय सिंह, सदर एसडीएम डॉ अरुण कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से नकहा से घटनास्थल तक पहुंचे और मौके पर बचाव व राहत कार्यों का जायजा लिया और पीड़ितों की हर संभव मदद करने के दिशा-निर्देश दिए। उधर, एसडीएम सदर ने बताया है कि नाव में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें से 17 लोगों को बचाया गया है, जबकि एक महिला का शव मिला है और दो लोग अभी लापता हैं, जिन्हें जल्द ही रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed