फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri: Uproar over the death of a sick child in the presence of officers before the inspection of the minister 

खीरी : प्रभारी मंत्री के निरीक्षण से पहले अफसरों की मौजूदगी में बीमार बच्चे की मौत पर हंगामा

Mon, 13 Jun 2022 01:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, ओयल
संवाद न्यूज एजेंसी, ओयल Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने  नर्स से मारपीट की और काउंटर के पीछे कमरे में रखे इंजेक्शन दवाएं भी उठाकर फेंक दीं। एनीमिक और डायरिया से पीड़ित अबीर को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया गया था।

विज्ञापन
Kheri: Uproar over the death of a sick child in the presence of officers before the inspection of the minister 
जमकर हंगामा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एमसीएच विंग में एक बीमार बच्चे की मौत पर परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। ड्यूटी पर मौजूद नर्स से भी मारपीट की। यही नहीं, परिजन ने नर्स काउंटर के पीछे कमरे में रखे इंजेक्शन, दवाएं, रजिस्टर आदि सामान उठाकर फेंक दिया। रविवार की सुबह प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निरीक्षण के कारण हंगामे के वक्त डीएम समेत सभी अफसर भी मौजूद थे। शनिवार की शाम देवकली निवासी फिरोज अपने नौ माह के बीमार बच्चे अबीर को लेकर अस्पताल आया था। 

विज्ञापन


डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया था। बच्चा पहले से एनीमिक और डायरिया से पीड़ित था। डॉक्टरों का कहना था कि रात में इलाज के दौरान बच्चे की नाजुक हालत देखते हुए रेफर किया गया था, लेकिन बच्चे के परिजन उसे लेकर नहीं गए और रात भर अस्पताल में ही रहे। रविवार की सुबह जब बच्चे की हालत एकाएक बिगड़ी तो डॉ. रामबिलास की मौजूदगी में नर्स शशिकला देवी ने बच्चे को पीसीएम इंजेक्शन लगा दिया। 
विज्ञापन


उसके कुछ ही देर के बाद करीब 10:30 बजे अबीर की मौत हो गई। नौ माह के बच्चे की मौत होने पर परिजन अपना आपा खो बैठे और स्टाफ नर्स शशिकला देवी से मारपीट कर डाली। यही नहीं, उन्होंने काउंटर के अंदर घुसकर सारी दवाएं और रजिस्टर उठाकर फेंक दिए। जैसे-तैसे पुलिस के आने पर उन्हें बाहर लाया गया। परिजन का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से उनके बच्चे की मौत हो गई। जिस समय एमसीएच विंग में हंगामा हो रहा था, उस समय अस्पताल के बाहर डीएम से लेकर जिले के सभी उच्चाधिकारी मौजूद थे, जो हंगामे की वजह से बाहर निकल गए। कुछ देर बाद फिरोज के परिवारीजन कार से आए और सभी को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed