{"_id":"67ab94d6643d6b700a076b7a","slug":"kheri-ranks-second-in-the-state-in-housing-plus-survey-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-139070-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आवास प्लस सर्वें में खीरी प्रदेश में दूसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आवास प्लस सर्वें में खीरी प्रदेश में दूसरे नंबर पर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आवास प्लस योजना के तहत गरीबों को आवास दिए जाने का सर्वे चल रहा है। अब तक 34 हजार से अधिक लोगों का सर्वे कराया जा चुका है। लखीमपुर को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है।
आवास प्लस योजना के लिए पात्रों का सर्वे के लिए 400 से अधिक सर्वेयर लगे हैं, जो गांव-गांव जाकर सर्वे का काम कर रहे हैं। आवास प्लस एप के माध्यम से सर्वेयर ने अब तक 25,714 लोगों का सर्वे कर डाटा अपलोड कर चुके हैं। आवास प्लस एप में सेल्फ सर्वे का भी विकल्प हैं, जिसके तहत 8424 लोगों ने खुद ही सर्वे किया है। विभाग के पास अब तक 34138 लोगों का सर्वे कराने का आंकड़ा आ चुका है।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक शोभनाथ चौरसिया ने बताया कि जिले में सर्वे का काम तेज चल रहा है। कई ब्लॉकों का सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। शेष का भी 23 फरवरी तक पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है। सर्वे के बाद सचिवों से प्रमाणपत्र लिए जाएंगे कि अब उनके क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं बचा।
विज्ञापन
सर्वे के बाद सत्यापन कराया जाएगा कि सर्वे ठीक हुए या नहीं। अगर किसी भी ब्लॉक व गांव में पात्र व्यक्ति पाया जाता है तो संबंधित सचिवों की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रमाणपत्र देने से पहले पड़ताल कर लें।