{"_id":"6a2859ff854abb37fc083d74","slug":"kheri-ranked-8th-in-the-state-in-igrs-ranking-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-177185-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आईजीआरएस रैंकिंग में खीरी प्रदेश में 8वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आईजीआरएस रैंकिंग में खीरी प्रदेश में 8वें स्थान पर
Tue, 09 Jun 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में खीरी ने प्रदेश स्तर पर आठवां स्थान हासिल किया है। मई में विभिन्न विभागों से संबंधित 8,532 शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हुईं। इनके निस्तारण के बाद 6,181 शिकायतकर्ताओं ने संतुष्टि फीडबैक दिया, जो 72.62 प्रतिशत है।
अप्रैल में खीरी की प्रदेश में 14वीं रैंक थी, जो मई में सुधरकर आठवीं हो गई। अधिकारियों के अनुसार शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से रैंकिंग में सुधार हुआ है।
शासन ने आम लोगों की समस्याओं के घर बैठे समाधान के लिए आईजीआरएस व्यवस्था लागू की है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी उसके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करते हैं।
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनुज वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की लगातार निगरानी से रैंकिंग में सुधार आया है। संवाद