{"_id":"6956b5a8241bb6a95607ac90","slug":"kheri-police-remained-alert-during-the-new-year-celebrations-rioters-were-let-off-after-being-given-instructions-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-164948-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नए साल के जश्न पर मुस्तैद रही खीरी पुलिस, हुड़दंगियाें को हिदायत देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नए साल के जश्न पर मुस्तैद रही खीरी पुलिस, हुड़दंगियाें को हिदायत देकर छोड़ा
Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नए साल के आगमन पर उत्पात मचाने वालों पर खीरी पुलिस की कड़ी निगरानी रही। उल्लास में खलल न हो इसको लेकर एसपी ने थानेदारों को दिशा निर्देश जारी किए थे। अधिकारियों के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही अन्य थानों की फोर्स सड़कों पर मुस्तैद दिखाई दी। इस दौरान उत्पात करने वाले लोगों को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि नए साल पर हुड़दंगी शराब के नशे में उल्लास को समाप्त करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में पहले ही सभी को निर्देश जारी किए गए थे। इधर शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ शहर के मुख्य चौराहों के साथ ही होटल और शराब की दुकानों के आस पास चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम मिश्राना चौराहे पर केक खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ। मामला बढ़ता इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा। पुलिस ने इस दौरान एक वाहन को कब्जे में लेकर उसका चालान कर दिया है। बताया कि हल्के फुल्के झगड़ों के दौरान पुलिस ने लोगों को हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया।