फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kheri players will go to Lucknow to attend the honor ceremony

सम्मान समारोह में शामिल होने लखनऊ जाएंगे खीरी के खिलाड़ी

Thu, 19 Aug 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kheri players will go to Lucknow to attend the honor ceremony
पुलिस लाइन से तीन बसों में ले जाए जाएंगे 125 लोग
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने खिलाड़ियों, मेडल प्राप्त विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में खीरी के खिलाड़ी व युवक/ महिला मंगल दल का एक ग्रुप शामिल होगा। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने इसकी जिम्मेदारी एडीएम अरुण कुमार सिंह को दी है।
डीएम ने कहा कि लखनऊ जाने वाले खिलाड़ियों व मंगल दलों के ग्रुप में 50 महिला और 75 पुरुष शामिल हैं। इन्हें तीन बसों में पुलिस लाइन से ले जाया जाएगा। सभी प्रतिभागी पुलिस लाइन में सुबह सात बजे रिपोर्ट करेंगे, जिन्हें एसडीएम सदर सुबह आठ बजे तक लखनऊ रवाना करेंगे। सभी प्रतिभागियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी परिचय पत्र जारी करेंगे। इसमें उनका फोटो, विवरण, बस का नंबर, चालक-परिचालक का नाम व मोबाइल नंबर अंकित होगा। महिलाओं के दल की बस में एक महिला नायब तहसीलदार रहेंगी।
विज्ञापन

शेष दो मंगल दल की बसों में जिला क्रीड़ा अधिकारी व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतिभागियों के साथ जाएंगे। एसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस लाइन से दल के साथ पुलिस टीम भी भेजी जाएगी। इसके लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ एके सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी सुनील कुमार भारती, जिला युवा कल्याण अधिकारी भगवान दास, एडीआईओ विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed