{"_id":"6939b9c0cce4cc29c901e8b6","slug":"kheri-got-fifth-place-in-the-state-in-the-ranking-of-cm-dashboard-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-163223-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खीरी को मिला प्रदेश में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खीरी को मिला प्रदेश में पांचवां स्थान
Wed, 10 Dec 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने नवंबर की सीएम डैशबोर्ड रैंक जारी कर दी है, जिसमें जनपद को प्रदेश में ऑलओवर पांचवां स्थान मिला है।
विकास की रैंकिंग में सातवां जबकि, राजस्व में छठा स्थान मिला है। रैंकिंग में इस बार शाहजहांपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि श्रावस्ती दूसरा स्थान पर है। छात्रवृत्ति, जलजीवन मिशन, महिला एवं बाल विकास को डी ग्रेड मिली है जबकि निपुण और एनआरएलएम को डी ग्रेड मिली है।
अक्तूबर में ऑलओवर रैंकिंग में जिले को 16वां स्थान मिला है। विकास कार्यों में 37वां व राजस्व में 8वीं रैंक आई। पिछले माह की अपेक्षा इस बार सुधार देखने को मिला है। टॉप-5 में जिला आने पर अधिकारियों ने खुशी जताई है।
सीडीओ ने अफसरों से कहा है कि वह लगातार योजनाओं की निगरानी करते रहें, जिससे आगे जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो। प्रीमैट्रिक व पोस्टमैट्रिक छात्रवृत्ति समाजकल्याण, पिछड़ा वर्ग आदि के अलावा 15 योजनाओं में जिले को बी ग्रेड मिली है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के निपुण और एनआरएलएम की योजना को डी ग्रेड मिली है।
विज्ञापन
अगर इनमें सुधार होता तो जिले की रैंकिंग में और सुधार हो सकता था। सीडीओ ने सभी अधिकारियों से योजनाओं की लगातार मानीटरिंग करते रहने का निर्देश दिया है। संवाद