{"_id":"6171c4beec69fc24b2185b37","slug":"kheri-five-feet-of-water-flowing-on-the-sliding-bridge-between-bhira-palia-lakhimpur-news-bly463607216","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरीः भीरा-पलिया के बीच रपटा पुल पर बह रहा पांच फुट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरीः भीरा-पलिया के बीच रपटा पुल पर बह रहा पांच फुट पानी
विज्ञापन
भीरा-पलिया रोड स्थित रपटा पुल पर बहता पानी।
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। शारदा नदी के बाढ़ का पानी भीरा-पलिया के बीच रपटा पुल पर करीब पांच फुट ऊपर बहने से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद है। बृहस्पतिवार को रपटा पुल पार करने के चक्कर में एक डनलप, एक ट्रैक्टर और तीन बाइक पानी के तेज बहाव में बह गईं।
ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के इमलिया, ढकिया, बोझवा, जमुना, पिपरिया, दम्मल, रामनगर सहित लगभग दो दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी पीड़ितों की सुध लेने नहीं आया है। रपटा पुल पर पानी आने की वजह से भीरा और पलिया के बीच आवागमन बंद है, जिस कारण पलिया और नेपाल की ओर जाने वाले दर्जनों ट्रक, टैंकर और बसें भीरा में ही खड़ी हैं। बसों में सवार यात्री भी भीरा में ही फंसे हुए हैं।
सिख संगत की ओर से किया गया लंगर का इंतजाम
मैलानी। बाढ़ की वजह से भीरा में फंसे लोगों के लिए सिख संगत की ओर से भीरा स्थित गुरुद्वारा नानक शाही में लंगर, चाय और ठहरने का इंतजाम किया गया है। नानक फार्म भीरा निवासी सरदार जोगा सिंह ने बताया कि दूर-दूर तक की संगत के लोग लंगर, चाय-पानी की व्यवस्था में जुटे हुए हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ओर से बेखबर हैं। संवाद