{"_id":"69efb727ab666861d80e17da","slug":"kheri-district-ranks-first-in-the-state-in-dbt-ranking-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-173836-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीबीटी रैंकिंग में खीरी जिले को प्रदेश में पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीबीटी रैंकिंग में खीरी जिले को प्रदेश में पहला स्थान
Tue, 28 Apr 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग की डीबीटी रैंकिंग में सत्र 2025-26 के लिए खीरी जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले के 99.98 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के खातों में 1200 रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि यह नवीन सत्र की पहली रैंकिंग है। अभी जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद विद्यार्थियों को ड्रेस, जूते-मोजे, बैग, स्टेशनरी और स्वेटर के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
पिछले सत्र में जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में करीब साढ़े चार लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। वार्षिक परीक्षा के बाद उन्हें अगली कक्षाओं में प्रमोट कर पोर्टल पर डाटा अपडेट किया गया, जिसके आधार पर अभिभावकों के खातों में डीबीटी की राशि भेजी गई।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि करीब 0.2 प्रतिशत बच्चों के खातों, आधार या तकनीकी समस्याओं के कारण राशि नहीं पहुंच सकी है, जिसे जल्द ही भेज दिया जाएगा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि डीबीटी की 1200 रुपये की धनराशि का उपयोग केवल बच्चों की जरूरतों ड्रेस, जूते-मोजे और स्टेशनरी पर ही करें, ताकि बच्चे निर्धारित यूनिफॉर्म में स्कूल आ सकें।