फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Keep in mind the quality and transparency of development

विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का ध्यान रखें

Wed, 27 Jan 2016 07:11 PM IST
लखीमपुर-खीरी।
लखीमपुर-खीरी। Updated Wed, 27 Jan 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
Keep in mind the quality and transparency of development
जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सांसद अजय मिश्र टेनी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विभिन्न विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ कराना सुनिश्चित करें।    
विज्ञापन

सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, महात्मा गॉंधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, इंदिरा आवास योजना, समेकित वाटर शेड प्रबंधन कार्यक्रम, राष्ट्रीय भू-रिकार्ड आधुनिकीकरण कार्यक्रम, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय विकास मंत्रालय के अन्य कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2015-16 में होने वाली कार्य योजनाओं से जुड़ी प्रगति की समीक्षा की।  संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि अब इन कार्यों को और तेजी से संचालित कर निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो विकास एवं निर्माण कार्य कराए जाएं उसकी सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को उपयोगी स्वरोजगार एवं कौशल आधारित मजदूरी रोजगार उपलब्ध कराकर निर्धनता को कम करना है। भूमि संरक्षण इकाइयों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कराने को कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नितीश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भारत सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित लक्ष्य एवं मानक के अनुरूप समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें।   बैठक में परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार, उप कृषि निदेशक, डॉ. शिव कुमार केसरी सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed