{"_id":"5dffb4e18ebc3e87f54a32d4","slug":"kavi-sammelan-lakhimpur-news-bly389113626","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तूफान अब बगावत का उठने नहीं देंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तूफान अब बगावत का उठने नहीं देंगे'
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदनचौकी। एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कार्यालय पर पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता विद्यासागर की तरफ से शांति सद्भावना संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसें बाहर से आए कवियों के साथ ही स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
परियोजना कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर व कवि रविंद्र तिवारी ने सरस्वती वंदना से की। सीतापुर से आए कवि नीरज मिश्र ने कहा कि ‘खंड खंड मत बांटो मुझको हमने अपने दुश्मन को यूं संभाल रखा है, आस्तीनों में हमने इनको पाल रखा है।’ पलिया के कवि मुबीन अहमद ने कहा कि ‘तूफान अब बगावत का उठने नहीं देंगे, सिंदूर किसी की मांग का मिटने नहीं देंगे’। सीतापुर की कवयित्री संध्या सरगम ने ‘मन में ममता का अहसास बनाए रखना उस प्यार का अरमान जगाए रखना, मुश्किल आएगी तो आकर चली जाएगी अपने मां बाप को भगवान बनाए रखना’ कहा। सीतापुर के हास्य कवि आमेंद्र चैहान ने संचालन करते हुए कविताओं से दर्शकों की तालियां बटोरी। पलिया के कवि विजय मिश्र, अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश सुमन ने भी काव्य पाठ किया। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर एसडीओ पलिया संजय कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य एसके यादव, वरिष्ठ लिपिक एम एल त्रिपाठी, प्रधान बालक राम राना, रामसहाय राना, श्रीबाबू, कृपाराम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।