{"_id":"5eb379a0f090dab1f74b9173980c09e6","slug":"kavi-sammelan-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुए होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुए होली मिलन समारोह
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 09 Mar 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में होली मिलन समारोहों का सिलसिला जारी है। कहीं काव्य की रसधार बही तो कहीं बच्चों ने प्रतिभा बिखेरते हुए गीत, संगीत और नृत्य की धूम मचा दी।
भुइफोरवानाथ मंदिर पर हुए होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्राचीन और दिव्य शिवलिंग का फूलों से भव्य शृंगार किया गया। मंदिर को भी फूलों की लड़ियों और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। इस मौके पर बच्चों और युवाओं ने मेला मैदान में पतंगबाजी का लुत्फ उठाया।
----
अर्बन कोआपरेटिव बैंक शाखाओं पर गले मिले लोग
अर्बन कोआपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं पर होली मिलन समारोहों का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। निघासन रोड शाखा पर बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान राम मनोहर वर्मा, सिया सिंह गुरदेव सिंह, सुरेंद्र वर्मा, सुभाष मिश्र, प्रमोद अग्रवाल संजय अग्रवाल, अमन गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रशांत वर्मा भी मौजूद थे। बैंक की मुख्य शाखा में बैंक अध्यक्ष अनिल शुक्ला के अलावा संचालक कृष्ण गोपाल शेखर संतोष गुप्ता, वासिफ खान, विशाल सेठ और अखिल गुप्ता मौजूद रहे तो बैंक की खीरी रोड शाखा और मोहम्मदी शाखा में भी होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
----
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
विश्वकर्मा समाज के होली मिलन समारोह में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर लखीमपुर और सीतापुर के स्वजातीय बंधुओं ने सहभाग किया। समारोह में उपेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. संतोष कुमार विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, बृजकिशोर विश्वकर्मा ने अपने विचार रखे। संचालन डॉ. राम नरेश शर्मा और अध्यक्षता मनीराम शर्मा ने की।
----
सत्संग के साथ हुआ जयगुरुदेव संगत का होली मिलन
बाबा जयगुरुदेव संगत का होली मिलन जिलास्तरीय सत्संग के साथ हुआ। संगत के जिला प्रवक्ता रमेशचंद शुक्ल ने बताया कि बाबा जयगुरुदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत महाराज के आह्वान पर 23 से 30 मार्च तक गऊ माता की रक्षा और शाकाहारी प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में देशराज वर्मा, सुरेंद्र पाल गुप्ता, अखिलेश वाजपेयी, पंकज शुक्ला, राम स्वरूप मिश्र, राम औतार त्रिवेदी, दुर्गा प्रसाद मिश्र, रामाधार प्रजापति तोखन लाल, मंगूलाल राठौर, शिव गुलाम सिंह आदि मौजूद रहे।
---
फोटो-09 जीएलएपी 4
एकता का प्रतीक पर्व है होली
गोला गोकर्णनाथ। आरएसएस के तत्वावधान में होली मिलन समारोह में मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह विष्णुदत्त दीक्षित ने कहा कि होली देशप्रेम और एकता का प्रतीक पर्व है। समारोह का शुभारंभ शंकरलाल विभाग संघ चालक ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। इस मौके पर डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री, मधुकर सैदाई, संतकुमार वाजपेयी, रमेश पांडे शलभ, अवधेश पांडे हंस, ललित श्रीवास्तव मोहम्मदी ने काव्य पाठ किया। संचालन आचार्य वीरेंद्र वर्मा ने किया।
इस मौके पर सुरजनलाल वर्मा, अवधेश मिश्र, विजय शुक्ला रिंकू, कुलवंत सिंह चीमा, आनंद प्रकाश शुक्ला, योगेंद्र गुप्ता, नीरज वर्मा, वीर सिंह चौहान, महेंद्र पाठक, राजेश मिश्र, मोहन कुमार तायल, पतिराखनलाल वर्मा, अमित भसीन, कीमती साहनी, शत्रोहन मिश्र, विजय वर्मा, राजेश मिश्र, आनंद, रजनीश गुप्ता, निर्देश दीक्षित, रामकृष्ण गुप्ता, पिंटू बाजपेयी, इंद्रजीत यादव, सुधीर आदि मौजूद रहे।
----
गीत-संगीत पर जमकर झूमे बच्चे
गोला गोकर्णनाथ। कृष्णा वाटिका में बाथम वैश्य महासभा के तृतीय होली मिलन समारोह में गीत संगीत पर बच्चे जमकर झूमे। समारोह का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्त और नगर पालिका महोली के अध्यक्ष दिनेश गुप्त ने दीप जलाकर किया। वैभवी, अनमोल, काव्या, सक्षम, राधिका, छवि, प्रियंका और वंशिका गुप्ता ने नृत्य किया। नलिनी गुप्ता ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर प्रकाश डाला। दहेज प्रथा पर एकांकी सराही गई। अध्यक्षता दिनेश गुप्त और संचालन अरविंद गुप्त रामजी, विशाखा गुप्ता और प्रतिक्षा सेठ ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत पुवायां के अध्यक्ष संजय गुप्ता, नगर पंचायत खुटार के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, जिलापंचायत सीतापुर की सदस्य सरिता गुप्ता, बाथम वैश्य सभा मोहम्मदी के अध्यक्ष नत्थूलाल गुप्ता, अखिल भारतीय बाथम नवयुवक सभा के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, नगराध्यक्ष सुनील गुप्ता, महिला सभाध्यक्ष सुधा गुप्ता, पंकज गुप्ता, दिनेश गुप्ता चांदी वाले, आनंद गुप्ता, रेखा गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, राजेश गुप्ता गुड्डन, मनोज गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, सीमा गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
----
गुलाल का तिलक लगाकर मनाया होली मिलन
गोला गोकर्णनाथ। हरिद्वारी वैश्य समाज का होली मिलन समारोह मां मंगला देवी मंदिर प्रांगण में हुआ, जिसमें गुलाल का तिलक लगाकर एक-दूसरे का बधाई दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता रहे। इसके बाद आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कृष्ण कुमार गुप्ता अध्यक्ष, प्रवीण गुप्ता मंत्री चुने गए। संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर सोहनलाल गुप्ता, कमलेश गुप्ता, मनीष, ओमप्रकाश गुप्ता, ओमकार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, नानकचंद्र गुप्ता, चंद्रगुप्त गुप्ता, विद्याराम गुप्ता, शिवगोपाल गुप्ता, ज्ञानचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गोस्वामी समाज का गोला
में होली मिलन 11 को
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय गोस्वामी समाज का होली मिलन समारोह गोला के अलीगंज रोड स्थित शिवशंकर गेस्ट हाउस में 11 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। यह जानकारी समाज के विधि प्रकोष्ठ के सचिव मुकद्दर गिरि एडवोकेट ने दी। उन्होंने गोस्वामी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।