लखीमपुर खीरी। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव से जहां मच्छरजनित बीमारियां जन्म ले रही हैं, वहीं कपूरथला मोहल्ले में न तो फॉगिंग हो रही है और न ही साफ-सफाई कराई जा रही है। इससे लोग हर दिन बीमार होते जा रहे हैं। मोहल्ले की कई सड़कें जर्जर हो गई हैं। मोहल्लावासियों की शिकायत के बाद भी पालिकाकर्मी इसे देखने तक नहीं आते हैं। लाइटें खराब होने से रात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मोहल्ला कपूरथला में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर पाइप लीकेज होने की वजह से महीनों पानी भरा रहता है। इसके अलावा कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। खाली भूखंडों पर पड़े कूड़े से उठ रही दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। सफाई कर्मी मनमाने तरीके से काम करते हुए निकल जाते हैं। मोहल्लेवासियों ने सभासद के अलावा नगर पालिका के अधिकारियों से जल्द ही मोहल्ले की समस्याओं के निस्तारण कराए जाने की मांग की है।

शहर के मोहल्ले कपूरथला में एक स्कूल पस जमा गंदगी

शहर के मोहल्ले कपूरथला में एक स्कूल पस जमा गंदगी

शहर के मोहल्ले कपूरथला में एक स्कूल पस जमा गंदगी

शहर के मोहल्ले कपूरथला में एक स्कूल पस जमा गंदगी