फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kapil, the wind won the doubles title Lakhimpur

डबल्स खिताब लखीमपुर के कपिल-पवन ने जीता

Mon, 18 Jan 2016 05:51 PM IST
मोहम्मदी।
मोहम्मदी। Updated Mon, 18 Jan 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
 Kapil, the wind won the doubles title Lakhimpur
साक्षात फिलिंग स्टेशन के इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित स्व. प्रेमनाथ नाथ मेहरोत्रा मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट के सीनियर डबल्स का खिताब लखीमपुर के कपिल और पवन की जोड़ी ने जीता, जबकि मोहम्मदी के श्याममोहन और सौरभ मेहरोत्रा रनर रहे।
विज्ञापन

सीनियर (डबल्स) मैच में कपिल और पवन ने मोहम्मदी के श्याममोहन और सौरभ मेहरोत्रा को 21-11, 21-18 से हरा कर खिताब जीता। जूनियर (डबल्स) मैच में मोहम्मदी के अफजल और कयूम ने मोहम्मदी के ही देवांश रस्तोगी और किशन गुप्ता को 21-14 व 21-14 से हराया।
विज्ञापन

जूनियर (सिंगल) फाइनल मैच में किशन गुप्ता ने उवैद को जबकि सीनियर (सिंगल) फाइनल में शहनवाज आलम ने शोभित मेहरोत्रा को 21-15 व 21-14 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में शहनवाज ने पलिया के सलमान को, शोभित मेहरोत्रा ने रिंकू गोला को, डबल्स सेमीफाइनल में श्याम मोहन-सौरभ ने गोला के संजू-शादाब को और कपिल-पवन लखीमपुर की जोड़ी ने पीयूष और मनीष मोहम्मदी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागी विजेता और उपविजेताओं को पूर्व नपापं अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा (कन्हैया), क्रीड़ा अधीक्षक (पीडी कॉलेज) विजय कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, सुभाष मेहरोत्रा ने पुरस्कृत किया। मैच के अंपायर संजय चतुर्वेदी, मनीष गुप्ता के अलावा अतिथियों को कमेटी के अध्यक्ष पीयूष सिंह ने प्रदान किए। इस मौके पर प्रखर सिंह, सुनील वाजपेयी, हनी मेहरोत्रा, स्पर्श मेहरोत्रा (गोलू), पवित्र गुप्ता, सदस्य नपाप शिशिर गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संचालन संतोष पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed