फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanwariyas enraged by beating of their partner near Bhootnath temple

Lakhimpur Kheri News: भूतनाथ मंदिर के निकट साथी की पिटाई से भड़के कांवड़िये

Tue, 20 Aug 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas enraged by beating of their partner near Bhootnath temple
गोला में सीजी एन पीजी कॉलेज के सामने लखीमपुर रोड जाम किए कांवडिए
गोला गोकर्णनाथ। रविवार की रात माला खरीदने के दौरान मोलभाव में हुई कहासुनी पर दुकानदार और उसके साथियों की पिटाई से घायल कांवड़िये के साथियों ने सड़क जाम कर दी है। रात एक बजे तक कांवड़ियों का हंगामा चला। तहसीलदार, पुलिस और पालिकाध्यक्ष कांवड़ियों को समझाने में जुटे रहे। मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के साथ मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा के गांव दलहा निवासी सर्वेश कुमार यादव साथियों के साथ कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ आए थे। जलाभिषेक करने के बाद रविवार शाम भूतनाथ मंदिर के पास एक दुकान पर माला खरीदने पहुंचे। दुकानदार ने माला की कीमत 40 रुपये बताई तो सर्वेश ने 20 रुपये देने को कहा। इसी बात पर दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

विरोध करने पर दुकानदार और उसके साथियों ने कांवड़िये सर्वेश की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोट आई। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पता चला तो साथी कांवड़िये आक्रोशित हो गए। कांवड़ियों ने सीजीएनपीजी कॉलेज के सामने लखीमपुर मार्ग जाम कर दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, तहसीलदार सुखबीर सिंह, सीओ अजेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडे, बजरंग दल के संयोजक डॉ. पीयूष शुक्ला ने कांवड़िया दल के मुखिया त्यागी बाबा से वार्ता कर मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़िये नहीं माने और रात करीब एक तक हंगामा चलता रहा।
मामले की जानकारी होने पर रात करीब 12 बजे एसपी नेपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ मामला शांत हुआ। सीओ अजेंद्र यादव ने बताया कि भूतनाथ मंदिर के पास किसी दुकानदार से विवाद हो गया था। जिस पर कांवड़िये विरोध जता रहे थे। देर रात मामला शांत हो गया था। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

---------------------
अराजक तत्वों ने मामले को भड़काने का किया प्रयास
चर्चा है कि जिस समय कांवड़िये और दुकानदार के बीच विवाद की नौबत आई। उस समय कुछ अराजक तत्वों ने मामले को भड़काने का प्रयास किया और मारपीट के लिए उकसाया। हालांकि मामला सूझबूझ से निपटा लिया गया। हंगामा के दौरान स्थानीय एक व्यक्ति मामले को उकसाता भी दिखा। लोगों का कहना है कि ऐसे अराजक तत्वों पर पुलिस और प्रशासन को कड़ी नजर रखनी चाहिए।

गोला में सीजी एन पीजी कॉलेज के सामने लखीमपुर रोड जाम किए कांवडिए

गोला में सीजी एन पीजी कॉलेज के सामने लखीमपुर रोड जाम किए कांवडिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed