फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanwariya walking on stomach to get darshan of Bhole

Lakhimpur Kheri News: भोले के दर्शन पाने को पेट के बल चलकर जा रहा कांवड़िया

Thu, 27 Jul 2023 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kanwariya walking on stomach to get darshan of Bhole
पेट के बल गोला जाता कांवरिया
मोहम्मदी। न कोई मनौती न कोई मांग बस भोलेनाथ की भक्ति का जोश। फर्रुखाबाद के ढाईघाट से गंगाजल की कांवड़ लेकर एक शिवभक्त पेट के बल लेट कर गोला गोकर्णनाथ भगवान शंकर का जलाभिषेक करने जा रहा है। यह भक्त अमावस्या को गंगाजल लेकर गोला के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के दलेलपुर पठा निवासी 17 वर्षीय सुधीर कुमार के साथ उनके गांव के सात लोग चल रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थे में सुधीर का एक सगा भाई आनंद भी है। सुधीर पेट के बल से लेट कर भोले शंकर को मनाने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आठ किलोमीटर की दूरी रोज तय करते हैं। दोपहर और शाम को पूड़ी सब्जी खाते हैं। जिस दिन दाल चावल खाते है, उस दिन नहीं चलते हैं। साथ में एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी चल रही है। जिस पर सामान और राशन पानी भरा हुआ है। सुधीर के दो साथी सोख्ते का गद्दा बिछाते हुए चलते हैं। तीन लोग उनके पीछे ईश्वर से प्रार्थना करते हुए चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

सुधीर ने बताया कि रास्ते में कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई है लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं। वह जब मोहम्मदी पहुंचे तो वहां देखने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed