फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanwar Yatra carried out with 101 feet tricolor

Lakhimpur Kheri News: 101 फुट तिरंगे संग निकाली कांवड़ यात्रा

Sat, 08 Aug 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra carried out with 101 feet tricolor
सिंगाही से गोला गोकर्णनाथ जाती हुई तिरंगा कांवड़ यात्रा। संवाद
निघासन/खीरी टाउन। सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को क्षेत्र से कांवड़ यात्राओं का सिलसिला जारी रहा। सिंगाही कस्बे समेत विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों शिवभक्त तिरंगा यात्रा और कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। खीरी टाउन के गोपेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति और देश की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर आठ से दूसरी विशाल तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली गई। बोल बम, हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में 101 फुट लंबे तिरंगे से सजी ट्रॉली आकर्षण का केंद्र रही। ट्रॉली पर ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतीक और आठ फुट ऊंचा शिवलिंग भी बनाया गया था। यात्रा का शुभारंभ पचपेड़वा से हुआ। समिति के संरक्षक राहुल गुप्ता ने पूजा-अर्चना कर कांवड़ियों को पटका पहनाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उधर, खीरी टाउन के मोहल्ला जिंसी स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, फल और जल अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन में गोपेश्वर महादेव मंदिर का विशेष महत्व है और यहां दर्शन-पूजन से आध्यात्मिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
डीजे संचालकों और कांवड़ आयोजकों को दिए दिशा-निर्देश
फरधान। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने थाना परिसर में डीजे संचालकों और कांवड़ आयोजकों के साथ बैठक की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान व्हाट्सएप ग्रुप पर लोकेशन साझा करने, नशा न करने और केवल धार्मिक गीत बजाने के निर्देश दिए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाए जाने वाले साउंड सिस्टम की ऊंचाई 10 फुट से अधिक न रखने को भी कहा। संवाद

--------
कांवड़ियों और राहगीरों को बांटा तहरी प्रसाद

लखीमपुर खीरी। सावन माह के अवसर पर मधुकर महिंद्रा एवं अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप की ओर से सदर तहसील के निकट कांवड़ियों और राहगीरों को तहरी प्रसाद और पेयजल वितरित किया गया। आयोजकों ने इसे सेवा का कार्य बताते हुए कहा कि सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

सिंगाही से गोला गोकर्णनाथ जाती हुई तिरंगा कांवड़ यात्रा। संवाद

सिंगाही से गोला गोकर्णनाथ जाती हुई तिरंगा कांवड़ यात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed