फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanha Gaushala's land was freed from encroachment by using a bulldozer

Lakhimpur Kheri News: बुलडोजर चलाकर कान्हा गोशाला की जमीन कराई कब्जामुक्त

Thu, 07 May 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 07 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kanha Gaushala's land was freed from encroachment by using a bulldozer
बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटवाते नगर पंचायत कर्मचारी। संवाद
धौरहरा। नगर पंचायत ने बृहस्पतिवार को कान्हा गोशाला के नाम दर्ज राजस्व भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। करीब 25 वर्षों से भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती किए जाने का आरोप था। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत सीमा से सटे बहानाला के पार स्थित भूमि कान्हा गोशाला के नाम दर्ज बताई गई है। आरोप है कि इस जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर फसलों की बोआई की जा रही थी।
विज्ञापन

एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल संजय श्रीवास्तव और चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने खड़ी गन्ने की फसल को ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से हटवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली धौरहरा पुलिस बल तैनात रहा। ईओ गौरव सिंह ने बताया कि कान्हा गोशाला की भूमि पर अवैध कब्जा था, जिसे हटाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर 500 क्षमता वाली गोशाला का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed