फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jungal

रात भर सुनाई दीं बाघ की दहाड़ें, ग्रामीणों की उड़ी नींद

Mon, 18 Nov 2019 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
jungal
बांकेगंज। टीकापुर गांव से सटे गन्ने के खेत में रविवार को पूरी रात बाघ के दहाड़ने की आवाजें आती रहीं। बाघ के दहाड़ने की रुक-रुककर आ रही आवाजों से ग्रामीणों की नींद भी उड़ी रही। घरों के आगे आग जलाकर व अन्य सुरक्षा इंतजाम कर ग्रामीणों ने रात गुजारी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने खेत पहुंचकर जुताई की तो जगह-जगह बाघ के पगचिह्न मिले। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग का मानना है कि बाघ कलिंजरपुर जंगल लौट गया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर दो बजे कलिंजरपुर जंगल से चहलकदमी करता हुआ एक बाघ बांकेगंज के टीकापुर गांव आबादी से सटे रामऔतार के गन्ने के खेत में घुस गया था। वहां चारा खा रहे एक बछड़े हमला कर उसे निवाला बनाया था। बछड़े के रंभाने की आवाज सुनकर बगल के खेत में गन्ना छील रहे किसान पहुंचे। उनके शोर मचाने पर बाघ बछड़े का अधखाया शव छोड़कर गन्ने के खेत में ही कहीं छिप गया था। ग्रामीण नौबत सिंह, प्रवीन सिंह, विमल, सुशील, सुरेश, दिनेश आदि ने बताया कि इसके बाद गन्ने के खेतों से बाघ के दहाड़ने की आवाजें आती रहीं। लोगों को उसी जगह मौजूदगी का फिर अहसास हुआ। डरे हुए ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद रातभर खेतों से रुक-रुककर बाघ के दहाड़ने की आवाजें आती रहीं। इसके चलते लोगों ने अपने घर के बाहर आग जलाकर व हथियार लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए और जागते हुए रात काटी। सुबह पांच बजे के लगभग बाघ की दहाड़ बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

टीकापुर गांव में आबादी से सटे गन्ने के खेत में रविवार दोपहर पहुंचे बाघ की निगरानी कराई जा रही है। सोमवार सुबह वन कर्मियों की टीम को बाघ के कलिंजरपुर जंगल के रास्ते पर लौटने के पगचिह्न मिले हैं। लोग डरें नहीं, सतर्कता बरतें। - बनारसी दास मौर्य, रेंजर, गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed