फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jmajm rains saturate the soil was again

झमाझम बारिश से धरती एक बार फिर हुई तर

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rains saturate the soil was again
rain - फोटो : amar ujala
उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ खुशनुमा
विज्ञापन

चोक पड़ी नालियां उफनाईं, कई जगह हुआ जलभराव

पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से धरती एक बार फिर तर हो गई। मौसम खुशनुमा हो गया। खेतों में सूख रही फसलों में हरियाली लौट आई। तापमान में गिरावट आने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लोगों ने बारिश में भीगने का आनंद लिया। बारिश से कई जगह हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए थे। सुबह सात बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे से तेज बारिश शुरू हुई तो करीब दो घंटे बाद थमी। शहर में करीब आधे घंटे की मूसलाधार और डेढ़ घंटे की रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। स्कूल, कॉलेजों से लौट रहे विद्यार्थियों को भीगते हुए घर वापस जाना पड़ा। बाजार और सड़कों पर निकले लोग भी भीग कर तर बतर हो गए। 
विज्ञापन

बारिश के चलते विलोबी मैदान, कलक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत कार्यालय परिसर, सदर स्कूल, जिला और महिला अस्पताल में जलभराव हो गया। चोक पड़ी नालियां उफना उठीं और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। दो घंटे बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के बिजुआ, धौरहरा, र्इंसानगर, बांकेगंज, गोला, बेहजम और मितौली आदि जगहों पर जोरदार बारिश होने की सूचना मिली है। रजागंज, फरधान, नीमगांव सिंकंद्राबाद में तेज बारिश होने की सूचना है। जिले में कुछ जगहों पर महज बूंदाबांदी ही हुई। अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।   

जलभराव से मुख्य मार्ग नाले में तब्दील
खमरिया। कस्बे में सुबह बारिश के बाद मेन रोड किसी नाले में तब्दील नजर आई। जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खमरिया कस्बे में मेन रोड के किनारे बारिश के पानी की निकासी का उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हुई है। सड़क के किनारे बने नाले पर किनारे के दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। आने जाने वाले लोगों को मजबूरन इसी पानी से होकर गुजरना पड़ा। 


बारिश से किसानों के चेहरे खिले
रजागंज। क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है वहीं फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। तेज हवा चलने से किसानों की धड़कने तेज हो गई है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश से तैयार खड़ी फसलें धान, गन्ना, तिल्ली के गिरने से किसान चिंतित हैं। किसान बालगोविंद प्रजापति, वनवारीलाल वर्मा ने कहा कि फसलें गिरने से पैदावार में कमी होती है। कटाई में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed