{"_id":"76a6c8333d366a29bbf2e856e80e0b27","slug":"jmajm-earth-was-damp-from-rain-weather-pleasant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम वर्षा से तर हुई धरती, मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम वर्षा से तर हुई धरती, मौसम हुआ खुशनुमा
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 06 Jul 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन की उमस भरी गर्मी के बाद रविवार रात करीब आठ बजे से शुरू हुई तेज वर्षा सोमवार को दिन भर जारी रही। रात और दिन में कई घंटे हुई मूसलाधार बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम में तरावट आ गई। उधर लगातार बरसात से शहर में चोक पड़े नाले नालियां उफना उठे। शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। रात भर की बारिश के बाद लखीमपुर में सुबह आठ बजे 62.4 मिमी और शारदानगर में 80 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दिन में हुई वर्षा के बाद यह बढ़ कर क्रमश: 102 मिमी और 120 मिलीमीटर तक पहुंच गई है।
रविवार रात और सोमवार को दिन में हुई मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। शहर में चोक पड़ी नालियां उफना उठीं। उनका गंदा पानी सड़कों पर फैल गया। लोगों को गंदे पानी से गुजरकर निकलना पड़ा। शहर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बच्चों को स्कूल जाते और लौटते समय पानी में भीगना पड़ा।
शहर के हीरालाल धर्मशाला चौराहा, कलक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत परिसर, सदर स्कूल, विलोबी मेमारियल हाल का मैदान, जिला अस्पताल, नईबस्ती, नर्सेज टे्रनिंग रूम, रेलवे कॉलोनी, शिवपुरी, गंगोत्रीनगर कॉलोनी आदि मोहल्लों में जबरदस्त जलभराव के कारण लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं। लगातार वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोगों के कामकाज में बाधा पड़ी।
विज्ञापन
लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बरसात से मौसम में तरावट आ गई और मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने इस मौसम का भरपूर आनंद लिया। स्कूली बच्चों ने तो छाता और रेन सूट होने के बावजूद पानी में भीग कर बरसात का आनंद लिया।
मैलानी। रविवार शाम से शुरू हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, वहीं कई जगहों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। धान की फसल को बारिश से खास लाभ हुआ है। रविवार की शाम सवा सात बजे से बारिश हुई आधे घंटे के बाद थम गई, लेकिन रात साढ़े नौ बजे मूसलाधार बारिश हुई और आधे घंटे तक जबरदस्त बारिश हुई। इसके बाद पूरी रात रुक-रुककर वर्षा होती रही और सोमवार को भी दिन भर वर्षा होती रही। वर्षा से रेलवे खाले कॉलोनी के निचले हिस्सों, मालगोदाम मार्ग, रेलवे इंजीनियरिंग कार्यालय के पीछे, मोहल्ला काली मंदिर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। इससे वहां आने-जाने वालों को परेशानियां उठानीं पड़ीं।
गोला गोकर्णनाथ। रविवार की शाम से हो रही लगातार वर्षा से जहां लोगों को चिपचिपाती गर्मी से निजात मिली है वहीं निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।
रविवार की शाम से हो रही बारिश से भारत भूषण कॉलोनी, अर्जुननगर, सर्वोदयनगर, लाल्हापुर, राजेंद्र नगर, नईबस्ती सहित अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति और सेंट्रल वेयर हाउस में कई फुट जलभराव हो गया। सेंट्रल वेयरहाउस में बने चबूतरे के ऊपर जलभराव हो गया है जिससे अब पानी गोदामों में भर रहा है। जलभराव से गोदामों में भंडारण किया हुआ खाद्यान्न खराब होने की स्थिति में हैं। अलीगंज रोड क्रॉसिंग पर गहरे गड्ढे में जलभराव हो गया है। इसमें वाहन फिसलकर गिर जाते हैं और राहगीर चोटिल हो रहे हैं।
ममरी। रविवार शाम और सोमवार दिन में हुई मूसलाधार वर्षा से कठिना नदी, बरसाती नाले, तालाब, पोखर उफान पर आ गए हैं। किसानों के खेतों में रोपी गई धान की पौध और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई है। कच्चे रास्तों, स्कूल मैदान में पानी भरने से दलदल बन गया है। पड़ेहर इलाके के लिए वर्षा वरदान साबित हो रही है। जबकि झाबर एरिया में फसलें डूब गई हैं। पानी निकास की व्यवस्था न होने से कस्बे का पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान झील में तब्दील हो गया है, जिससे बच्चों को खासी दिक्कत हो रही है।
सिकंद्राबाद। क्षेत्र में रविवार रात से लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। भट्ठों पर पथी पड़ी इंटे भीगकर गल गईं। कई रास्तों पर जलभराव और कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वर्षा से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
पुनर्भूग्रंट के कई मोहल्लों में हुआ जलभराव
गोला गोकर्णनाथ। सांसद रवि प्रकाश वर्मा द्वारा गोद लिए गांव पुनर्भूग्रंट को जाने वाले संपर्क मार्ग सहित कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। गांव के मोहल्ला गुप्ता कालोनी, द्वारिकागंज को जाने वाली मुख्य सड़क, बेनीप्रसाद कॉलोनी, भवानीगंज में सड़कों पर मकानों के सामने जलभराव हो गया है। ग्रामीण बताते हैं कि जल निकासी का प्रबंध न होने के कारण महीनों जलभराव रहता है जिससे मक्खी मच्छर पनप रहे हैं। साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।