फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jitin taught the workers struggle

जितिन ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष का पाठ पढ़ाया

Mon, 19 Jan 2015 12:22 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jitin taught the workers struggle
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने चुनावी वायदों पर खरी नहीं उतर रही है। नरेंद्र मोदी के चुनावी वायदे महज छलावा साबित हुए हैं। इस समय न तो देश की अंदरूनी स्थिति सही है, न ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने भाजपा को झूठ का पुलिंदा बताया।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद रविवार को अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जिले में थे। छाउछ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस का संक्रमण काल चल रहा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि ज्यादा मजबूती से संघर्ष करने की जरूरत है। कहा कि जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करें।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों और पार्टी के संघर्ष के इतिहास को जन जन तक पहुंचाएं साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बेनकाब भी करें। उन्होंने कांग्रेस के सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर बल दिया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ता जितना मजबूत होंगे पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाउछ चौराहे पर कार्यकर्ताओं की सभा करने के बाद जितिन प्रसाद ने सिसैया जाकर एक प्रिंटिंग प्रेस का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी हौंसला अफजाई की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, अशोक सक्सेना, राजीव अग्निहोत्री, इरफान किदवई, सुजीता कुमारी, नवीन पांडेय, राजेंद्र प्रताप सिंह, सत्यपाल आशुतोष पांडेय और शहंशाह समेत सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed