फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jitin prashad alleged SP for the exploitation

सपा सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sun, 07 Feb 2016 07:35 PM IST
मैगलगंज खीरी।
मैगलगंज खीरी। Updated Sun, 07 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
jitin prashad alleged SP for the exploitation
उन्होंने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण के बहाने व्यापारियों का शोषण कर रहा है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने न केवल बाईपास स्वीकृत कर दिया था, बल्कि पैसा भी रिलीज कर दिया था, लेकिन अभी तक बाईपास नहीं बन पाया है। कस्बे की मशहूर दुकानों और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण के बहाने गैर कानूनी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया है। व्यापारियों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यदि गैर कानूनी तरीके से किसी भी व्यापारी को क्षति पहुंचाने की कोशिश की तो कांग्रेस व्यापारियों के साथ उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने महोली जाते समय मैगलगंज कस्बे में व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और कहा वह व्यापारियों के साथ हैं। पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार तथा सपा की प्रदेश सरकार की विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं है। सत्ता में बैठ लोगों को जनता की परेशानी तथा व्यापारियों के व्यवसाय से कोई लगाव नहीं है। यह लोग किसी न किसी बहाने जनता की समस्याओं को और बढ़ाना चाहते हैं। आज व्यापारी, किसान, नौजवान सभी इन दोनों सरकारों में अपने आपको मजबूर महसूस कर रहे हैं। कानून के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। व्यापारियों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed