फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jitin hear the pain of the flood victims in pagoda

जितिन ने धौरहरा में बाढ़ पीड़ितों का दर्द सुना

Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 28 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jitin hear the pain of the flood victims in pagoda
jitin - फोटो : amar ujala
कहा, दो साल में ही धौरहरा का हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि दो साल में ही धौरहरा बेहाल हो गया है। बाढ़ पीड़ितों की कोई सुनने वाला नही है। बाढ़ में लोगों के मकान, जमीन और फसलें नष्ट हो गई हैं। धौरहरा के लोग बाढ़ के कारण अपना सब कुछ गंवाने के बाद दो वक्त की रोटी भी नहीं पा रहे है। जिला प्रशासन सिर्फ  बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे के लिए कागजी खानापूर्ति कर रहा है। 
जितिन प्रसाद बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने के बाद मिर्जापुर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव में बाढ़ पीड़ितों के पास न तो रहने के लिए मकान है और न ही खाने के लिए राशन। यहां तक पहनने के लिए कपड़े भी बाढ़ पीड़ितों के पास नहीं बचे है। इनको तुरंत सहायता देने के बजाय जिला प्रशासन उन्हें टरका रहा है। 
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री खमरिया गांव पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह ग्राम मूसेपुर पहुंचे फिर बाढ़ प्रभावित गांव मिर्जापुर गए। जहां बाढ़ पीड़ितों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को आपबीती सुनाई और कहा कि अब तक प्रशासन द्वारा उन्हें कोई सहायता नहीं प्रदान की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इन दो सालों में धौरहरा में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। केंद्र और राज्य सरकारें धौरहरा के लोगों की समस्याओं को अनदेखा कर रही हैं। धौरहरा क्षेत्र में विकास कराना हमेशा उनका लक्ष्य रहा है और वह सदैव इस क्षेत्र के सतत विकास के लिए प्रयत्नशील हैं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने लखीमपुर में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेज नरायन त्रिवेदी से मुलाकात कर मंत्रणा की। उनके साथ अलीम किरमानी, डॉ. कलामुद्दीन, कमलेश मिश्रा, जमाल अहमद, अनिल गुप्ता, आशुतोष पांडेय, राजेश अवस्थी, रामजी सेठ, सुशील श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed