{"_id":"66c4cb10bd47a2d10e09ea03","slug":"jeweller-took-refuge-in-court-in-case-of-cheating-in-jewellery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-127407-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जेवर ठगने के मामले में सराफ ने ली कोर्ट की शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जेवर ठगने के मामले में सराफ ने ली कोर्ट की शरण
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर निवासी एक सराफ को झांसा देकर 236 ग्राम सोने के जेवर ठगने के मामले में डेढ़ महीने से कोतवाली के चक्कर काट रहे पीड़ित ने सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली है।
मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी रविंद्र रस्तोगी ने उच्चाधिकारियों को बताया कि खुटार मार्ग पर उसकी सराफा की दुकान है। 28 जून 2024 की शाम लखीमपुर के मोहल्ला गोटैय्या बाग, हाल पता कुमार टोला निवासी अनुभव सक्सेना उसकी गैरमौजूदगी में दुकान पर आया था। उस समय दुकान पर पुत्र संचित रस्तोगी मौजूद था। आरोपी पुत्र को झांसे में लेकर और कर्मचारियों को नशीला पदार्थ खिलाकर 236 ग्राम सोने के जेवर पत्नी और रिश्तेदारों को दिखाने ले गया।
अगले दिन रविंद्र रस्तोगी आरोपी के पास गया तो पता चला कि उसने बैंक में जेवर गिरवी रखकर 9,13,000 का गोल्ड लोन ले लिया है। सराफ ने रकम चुका कर बैंक से गिरवी रखे आभूषण छुड़ा लिए, मगर अब भी 14 लाख बकाया है। मामले में छह जुलाई को थाने पर सुलह समझौता भी हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि मामला दर्ज कराने के लिए वह कई बार कोतवाली गया, लेकिन कार्रवाई न होने पर रविंद्र रस्तोगी ने न्यायालय की शरण ली है।