फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jewelery and cash worth lakhs of rupees stolen from teacher's house

Lakhimpur Kheri News: अध्यापक के घर से लाखों रुपये के जेवर-नकदी चोरी

Sun, 16 Jun 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs of rupees stolen from teacher's house
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान-स्रोत पीड़ित
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़े मकान से चाेरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के सभी सदस्य मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेलनगर निवासी अशोक मौर्य अपने परिवार के साथ पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए गए थे। घर में ताला पड़ा था। घर में रहने वाला किरायेदार भी किसी काम के चलते घर में नहीं पहुंचा सका। बताते हैं कि चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात दाखिल हो गए और चोरी कर ली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह होने पर पड़ोसियों ने घर का गेट खुला देखा तो जानकारी अशोक को दी। दोपहर बाद घर पहुंचे परिजनों ने बताया कि घर का एक-एक सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे। पीड़ित ने बताया कि चोर एक हार, कुंडल, टॉप्स, झाले, 20 चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, दो मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक सोने का लॉकेट और दस हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed