फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jewelers worth lakhs cheated from a woman going to take medicine

दवा लेने जा रही महिला से लाखों के जेवर ठगे

Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelers worth lakhs cheated from a woman going to take medicine
बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। शहर की पॉश कालोनी काशीनगर में मंगलवार को चार बदमाशों ने दवा लेने जा रही एक महिला को ठगी का शिकार बनाया है। महिला से लाखों रुपये कीमत के जेवर ठगकर भाग गए। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है, जिसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

काशीनगर कालोनी निवासी उपेंद्र कौर दोपहर बाद दवा लेने के लिए मोहल्ला काशीनगर स्थित एक निजी डॉक्टर के यहां जा रही थीं। रास्ते में काशीनगर के मोड़ पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आए और महिला को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने शहर में लूट की घटना बढ़ने की बात कहकर महिला को जेवर उतारकर अपने बैग में रखने के लिए कहा। महिला ने अपने हाथ में पहनी सोने की दो अंगूठियां और सोने की चेन उतारकर बैग में रखने लगीं, तो बदमाशों ने चालाकी से कागज में रखने के लिए पुड़िया बांधने को कहा। इस दौरान बदमाशों ने कागज की पुड़िया बदल दी। महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब वह अस्पताल पहुंची, तो वहां पर पुड़िया खोलकर देखी, तो उसमें कंकड़ निकले। यह देखकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि तीन-चार टप्पेबाजों ने महिला के साथ ठगी की है, जिसकी छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed