{"_id":"6761b7abd7b18dd6fa02bf59","slug":"jcbs-are-roaring-buildings-are-turning-into-heaps-of-rubble-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-135274-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गरज रही जेसीबी, मलबे के ढेर में बदल रहे भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गरज रही जेसीबी, मलबे के ढेर में बदल रहे भवन
विज्ञापन
गोला के शिव मंदिर के मुख्य मार्ग पर किया जा रहा ध्वस्तीकरण। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेज होती जा रही है। गरजती जेसीबी के शोर के बीच भवन मलबे के ढेर में बदलते जा रहे हैं। जिस परिसर में एक सप्ताह पूर्व दुकानों पर ग्राहकों का कोलाहल रहता था, वहां दुकानें और आशियाने उजड़ जाने से उदासी का माहौल है।
शिव मंदिर परिसर में तीन दिन के अंदर जिला पंचायत की 13 दुकानें और एक घर ध्वस्त कर दिया गया है। शिव मंदिर के मुख्य मार्ग माली वाली गली का ध्वस्तीकरण शुरू हो गया है। परिसर में कॉरिडोर बनने की खुशी के बीच दुकान और आशियानें उजड़ जाने से लोगों में उदासी है।
शिव मंदिर के उत्तर ध्वस्तीकरण के लिए लाल निशान लगे मकान की देहरी पर महिला उदास बैठी दिखाई दी। उसके चेहरे पर आशियाना उजड़ने की चिंता साफ दिख रही थी।
मेला मैदान कॉरिडोर में शामिल नहीं
एसडीएम बोले- केवल नगर पालिका परिषद और जिला पंचायत की 13 दुकानें ही हटेंगी
- मेला मैदान के दुकानदारों ने ली राहत की सांस
- धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों और एसडीएम में हुई बहस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर में मेला मैदान को लेकर दुकानदारों में असमंजस की स्थिति एसडीएम ने दूर कर दी है। एसडीएम बोले कि मेला मैदान कॉरिडोर में शामिल नहीं है। केवल नगर पालिका परिषद और जिला पंचायत की 13 दुकानें ही हटेंगी। इससे मेला मैदान के दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और एसडीएम के बीच तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन
शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर अलीगंज मार्ग स्थित नगर पालिका परिषद की सात दुकानों का ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नीकरण किया गया था। दुकानदारों ने दुकान खाली करने के लिए नगर पालिका और प्रशासन से सात दिन की मोहलत मांगी थी।
उधर, मेला मैदान के दुकानों को हटाकर कांप्लेक्स बनाने की भ्रामक बात ने तूल पकड़ लिया। दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले मकान की मांग उठने लगी। शनिवार से भाजपा नेता डॉ. प्रीति वर्मा, विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे सिद्धार्थ शुक्ला की अगुवाई में नगर पालिका परिषद की दुकानों और मेला मैदान के दुकानदारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मंगलवार को मेला मैदान के दुकानदारों ने दुकानें बंदकर नगर पालिका परिषद की दुकानों के सामने अनिश्चितकालीन धरने का बैनर लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम करीब 3 बजे एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ गवेंद्र गौतम, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एसडीएम की प्रदर्शन के अगुआकार डॉ. प्रीति वर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला और प्रभात वाजपेई से तीखी बहस हुई।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मेला मैदान निजी प्रॉपर्टी है, जो कॉरिडोर में शामिल नहीं है। मेला मैदान की कोई भी दुकान हटने नहीं जा रही। केवल नगर पालिका परिषद और जिला पंचायत की 13 दुकानों को ही हटाया जाएगा। एसडीएम ने वार्ता के लिए नगर पालिका परिषद के दुकानदारों को बुधवार को बुलाया है।
चार चरणों में पूरा होगा शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण
- पहले चरण में कराया जा रहा ध्वस्तीकरण, मार्ग एवं नाली निर्माण
- दूसरे चरण में समतलीकरण, तीसरे चरण में कॉरिडोर का निर्माण और चौथे चरण में सौंदर्यीकरण होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण चार चरणों में पूरा होगा। इसके पहले चरण में ध्वस्तीकरण, मार्ग एवं नाली निर्माण कराया जा रहा है। दूसरे चरण में समतलीकरण, तीसरे चरण में कॉरिडोर का निर्माण और चौथे चरण में सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
अभी ध्वस्तीकरण की चल रही प्रक्रिया में जिला पंचायत की दुकानें और नगर पालिका परिषद के भवन ढहाए जा रहे हैं। वहीं नगर पालिका परिषद की सात दुकानों, आवासीय भवनों एवं धर्मशालाओं अंगद धर्मशाला, बरेली धर्मशाला, रामपुर धर्मशाला, महादेव धर्मशाला सहित 12 निर्माणों का ध्वस्तीकरण होना है।
साथ ही पीलीभीत धर्मशाला के प्रांगण में शौचालय एवं कैंटीन का कार्य शुरू हो गया है। पीलीभीत धर्मशाला के सामने से मंदिर के पीछे और स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग के दोनों और नालियों का निर्माण शुरू है। नालियों के निर्माण के बाद मार्ग निर्माण कराया जाएगा।
कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई अक्षय आनंद सिंह ने बताया कि अभी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही चल रही है, जो निर्माण का पहला चरण है। इसके बाद परिसर का समतलीकरण होगा।