फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jangal

हाथी के हमले में मारे गए प्रांजल के घर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
jangal
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के सहजनिया गांव में 11 अक्तूबर की शाम नेपाली हाथी ने हमलाकर प्रांजल वर्मा को मार डाला था। वहां पहुंचे वन संरक्षक आरके सिंह ने पहले मौका मुआयना किया। इसके बाद प्रांजल के घर जाकर उनके परिजन शासन से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएफओ समीर कुमार व रेंजर मोबिन आरिफ के साथ सहजनिया गांव पहुंचे मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह ने सबसे पहले उस स्थान का निरीक्षण किया जहां नेपाली हाथी ने प्रांजल वर्मा पर 11 अक्तूबर को हमला किया था। उसके बाद मुख्य वन संरक्षक गांव पहुंचे और प्रांजल के परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए घटना पर दुख जताया। मुख्य वन संरक्षक ने परिजन को बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर शासन की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने रेंजर मोबिन आरिफ आदि वन कर्मियों को प्रांजल की मौत संबंधी की फाइल शीघ्र तैयार कर लखनऊ भेजने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीओ अनिल शाह समेत समस्त वन कर्मी मृतक के परिजन तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed