{"_id":"698b69097d2f9cde5609412c","slug":"jams-accidents-and-chaos-illegal-taxi-stand-has-become-a-headache-for-the-city-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-168003-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जाम, हादसे और अव्यवस्था... अवैध टैक्सी स्टैंड बना शहर का सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जाम, हादसे और अव्यवस्था... अवैध टैक्सी स्टैंड बना शहर का सिरदर्द
Tue, 10 Feb 2026 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
राजापुर चौराहे पर सड़क किनारे बना स्टैंड, भर रही सवारियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में संचालित अवैध टैक्सी व ई-रिक्शा स्टैंड यातायात व्यवस्था को लगातार बिगाड़ रहे हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण रोजाना जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आमजन के साथ-साथ एंबुलेंस और स्कूल वाहनों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। डीएम के सख्त निर्देशों के बावजूद नगर पालिका छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी एक भी वैध टैक्सी स्टैंड विकसित नहीं कर सकी है।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल रोड, राजापुर चौराहा, संकटादेवी चौराहा और मेला मैदान समेत कई स्थानों पर टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों ने बिना अनुमति स्टैंड बना लिए हैं। सड़क किनारे वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों और अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। व्यापारी वर्ग भी जाम के चलते प्रभावित हो रहा है।
नियमों के अनुसार, टैक्सी संचालन के लिए निर्धारित स्टैंड और पार्किंग स्थल होना अनिवार्य है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से अवैध स्टैंड फल-फूल रहे हैं। यातायात पुलिस की छिटपुट कार्रवाई के बावजूद हालात में कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नगर पालिका को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। कार्य में देरी के कारणों की जांच कराई जाएगी और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -जिले में रोजाना हो रहे हादसे-- -
जिले में इन दिनों हादसों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। औसतन रोजाना एक या दो की मौत होती है, जबकि कभी-कभी संख्या चार से पांच भी हो जाती। अनुमानित आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो माह में 100 से अधिक मौत होने की बात सामने आई। यह हादसे ओवरहाइट गन्ना, सड़क खराब या कोहरा की वजह से होते हैं।