फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jal Shakti Minister arrived to know the reality of flood relief projects

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ राहत परियोजनाओं की हकीकत जानने पहुंचे जलशक्ति मंत्री

Sat, 06 Jul 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Minister arrived to know the reality of flood relief projects
मानचित्र के माध्यम के बचाव कार्य की परियोजना को देखते हुए मंत्री- सूचना
लखीमपुर खीरी। जनपद में बाढ़ से बचाव कार्यों की स्थिति जानने के लिए शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले शारदा नदी के दाएं ग्राम बझेड़ा के अपस्ट्रीम में रिवर ट्रेनिंग कार्य की परियोजना का निरीक्षण कर नक्शे से पूरी परियोजना समझी। कहा कि जलस्तर बढ़ने पर लगातार निगरानी की जाए। ग्रामीणों से संवाद बनाए और उनसे फीड बैक लेते रहे।
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव के लिए समन्वय एवं कार्रवाई जरूरी है। जन-धन की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसके बाद मंत्री ने बाढ़ प्रबंधन और जन-जीवन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा निरीक्षण भवन में अफसरों के साथ किया। मंत्री ने कहा कि बाढ़ को लेकर सभी अफसर अलर्ट मोड में रहें।
विज्ञापन

अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में बाढ़ की आपात स्थिति के लिए रिजर्व स्टाक का एकत्रीकरण कर लिया जाए। इन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश, आवश्यक उपकरणों का प्रबंध होना चाहिए। शिविरों में लोगों को ताजा भोजन मिलना चाहिए। राहत सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय पशुओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। बाढ़-बुलेटिन और मौसम का पूर्वानुमान नियमित रूप से जारी किया जाए। बैठक में विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, अमन गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, मुख्य अभियंता (शारदा) एचएन सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।

---------------
भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री
लखीमपुर खीरी। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा- मुखर्जी का सपना था कि भारत में एक विधान-एक निशान-एक संविधान चलेगा, जबकि कश्मीर में दो विधान-दो निशान और अलग से संविधान चल रहा था। इसका विरोध करते हुए कश्मीर की जेल में अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 एवं 35-ए हटाकर पूरा किया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, कुलभूषण सिंह, अनुराग मिश्रा, रामजी मौर्य, विनोद लोधी, ज्योतिर्मय आदि ने संबोधन दिया। इस मौके पर आशू मिश्रा, किरण अग्रवाल, संतोष कुमारी, सुजाता कुमारी, उमाराज, रचना शुक्ला, उमेश शुक्ला, विनोद वर्मा, चंद्र मिश्र, रामजी दीक्षित, कमलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed