फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jai sri ganesh

मंगलमूर्ति के स्वागत में सज रहा घर द्वार, कल विराजेंगे श्रीगणेश

Tue, 30 Aug 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
jai sri ganesh
संकटा देवी मंदिर में दुकान पर गणेशजी की मूर्ति देखती बालिका - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विघ्न विनाशक मंगलमूर्ति श्री गणेश के स्वागत में शहर सज रहा है। मंदिरों और घरों में श्रीगणेश के आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों की विशेष रूप से सजावट की जा रही है। इनके अलावा शहर में कई जगह सार्वजनिक पूजा पंडाल सजाने की तैयारी हो रही है। बाजार में गणेश मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन

सावन और जन्माष्टमी के बाद अब मंगलमूर्ति गणेशजी के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश का आगमन हो रहा है। दस दिनों तक चलने वाले श्री गणेशोत्सव के लिए मंदिरों की विशेष सजावट की जा रही है। शहर के कुछ मंदिरों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी गणेश पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं, जहां दस दिनों तक पूजा आरती का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

--
यहां सजते है सार्वजनिक पंडाल
मेला रोड पर गृहस्थी भवन में प्रह्लाद रॉय चैरटेबिल ट्रस्ट के सौजन्य से गणेश पूजा पंडाल सजता है तो पुरानी गल्ला मंडी में मराठा समाज सार्वजनिक गणेश पूजा पंडाल सजाता है। इसके अलावा आनंद टाकीज रोड पर स्थित हनुमान मंदिर और संकटादेवी मंदिर में गणेश पूजा पंडाल लगते हैं। जहां 10 दिन तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। यही नहीं शहर में बहुत से लोग गणेश चतुर्थी को अपने घरों में श्रीगणेश की छोटी मूर्तियां स्थापित करते हैं। दस दिन के गणेशोत्सव के बाद मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाजार में सज गईं दुकानें
गणेशोत्सव के लिए बाजार में श्रीगणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। स्थानीय बाजार में घरों में स्थापित करने वाली छोटी गणेश मूर्तियां उपलब्ध हैं। जो 100 से लेकर 5000 रुपये तक बिक रही हैं। मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापना के लिए बड़ी मूर्तियां बाहर से मंगाई जा रही हैं। इसके साथ ही बाजार में श्रीगणेश का सिंहासन, वस्त्र और सजावटी सामान बेचने की दुकानें भी लग गई हैं। जिन पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed