{"_id":"666cb0e92e14bfe62a0d9717","slug":"iti-will-be-equipped-with-solar-power-plant-worth-rs-24-lakh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122229-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 24 लाख के सौर ऊर्जा संयंत्र से लैस होगी आईटीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 24 लाख के सौर ऊर्जा संयंत्र से लैस होगी आईटीआई
विज्ञापन
राजापुर स्थित आईटीआई भवन।
लखीमपुर खीरी। राजापुर चौराहे पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को सौर ऊर्जा संयंत्र से लैस किया जाएगा। यहां पर करीब 40 किलोवाट क्षमता वाला संयंत्र लगाया जाएगा। इसको लेकर शासन की ओर से करीब 24 लाख से ज्यादा की धनराशि जारी की गई है।
आईटीआई में जल्द ही संयंत्र लगाने का काम शुरू किया जाएगा। आईटीआई परिसर को अब सोलर पैनल संयंत्र से लैस किया जाना है। यहां पर विभिन्न ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है। मशीनों के संचालन से लेकर पूरे कार्यालय को अब सोलर पैनल से संचालित किया जाएगा। इसको लेकर करीब 40 किलोवाट की क्षमता वाला सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया जाना है।
सोलर संयंत्र का कार्य के लिए नेडा को चुना गया है। नेडा ही पूरा कार्य कराएगी। बताते हैं कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगने के बाद विभाग में बिजली की खपत को कम किया जा सकेगा। साथ ही बिजली के खर्च पर भी लगाम लग सकेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सौर ऊर्जा संयंत्र के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। जिस भी संस्था को काम दिया गया होगा वही करेगी। काम कब से शुरू होगा और इसकी क्या समयावधि रहेगी, इस बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता।