{"_id":"60f1bca48ebc3e549a494973","slug":"it-rained-for-one-hour-in-palia-and-three-hours-in-rural-area-lakhimpur-news-bly4532638148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया में एक घंटा तो ग्रामीण इलाके में तीन घंटे हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया में एक घंटा तो ग्रामीण इलाके में तीन घंटे हुई बारिश
विज्ञापन
पलियाकलां। शुक्रवार को पलिया क्षेत्र में जहां मात्र एक घंटा बारिश हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में करीब तीन घंटा बरसात होने से खेतों में सूख रही धान की फसल को खासा फायदा पहुंचा है।
बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों का जीना मुहाल था। बरसात न होने से धान की फसल में पानी लगाने में किसानों को दिक्कतें आ रहीं थीं। शुक्रवार की सुबह बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। शहरी क्षेत्र में केवल एक घंटा ही बारिश हुई। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में करीब तीन घंटा बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
मझगईं। तराई क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक झमाझम बारिश हुई। किसान धर्मपाल, सतीश, सुखदेव, सुरेंद्र, बलवंत, मोहित, शिवनाथ आदि ने बताया कि बारिश से धान, गन्ना, मक्का और केले की फसलों को फायदा पहुंचा हैं। उधर, बारिश से बल्लीपुर स्कूल में जलभराव हो गया है। इससे स्कूल तालाब के रूप में नजर आने लगा है। संवाद
विज्ञापन
नेपाल में हो रही तेज बारिश, लालपुर गांव में युवती डूबी
धनगढ़ी (नेपाल)। बृहस्पतिवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते धनगढ़ी उप महानगर पालिका के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया है। सैकड़ों घरों में पानी भर गया है। इसके अलावा बाढ़ में कैलाली जिला की गोदावरी नगर पालिका के लालपुर गांव में एक युवती डूब गई है, जिसकी तलाश की जा रही है।
बारिश से कैलाली जिला के पूर्वी दक्षिण क्षेत्र में कांद्रा, मोहाना, कर्णाली आदि नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मालाखेती पुलिस निरीक्षक उमर चंद ने बताया कि गोदावरी के लालपुर गांव निवासी 18 वर्षीय आरती धर्ती मगर नदी में आई बाढ़ में बह गई है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर, बारिश से धनगढ़ी के करीब 600 घरों में पानी भर गया है। मुख्य मार्ग, एलएन चौक, मोती चौक, विशालनगर समेत कई वार्डों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।