{"_id":"6861854e5bc4c3c37406eac9","slug":"it-is-difficult-to-walk-on-the-roads-in-the-rain-due-to-lack-of-drainage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149370-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाली न बनने से बारिश में सड़कों पर चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाली न बनने से बारिश में सड़कों पर चलना मुश्किल
Sun, 29 Jun 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
पड़रिया तुला में रास्ते पर भरा बारिश का पानी- संवाद
बिजुआ। ग्राम पंचायत पड़रिया तुला में जल निकासी की गंभीर समस्या है। ग्राम निधि से इंटरलॉकिंग का कार्य तो कराया गया, लेकिन नाली का निर्माण अब तक अधूरा है। इसका नतीजा ये है कि बारिश का पानी गांव में भर जाता है।
ग्रामीणों ने कई बार ग्राम सचिव से नाली निर्माण की मांग की, लेकिन वे सिर्फ आश्वासन देते रहे। बता दें कि गांव में कुछ स्थानों पर नाली का निर्माण हुआ है। कई जगहों पर न तो इंटरलॉकिंग पूरी हुई है और न ही नाली बनी है। इससे हल्की बारिश में भी घरों में पानी भर जाता है। ऐसे में सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है।
क्षेत्र निवासी मोबीन अंसारी ने बताया कि जल निकासी की खराब व्यवस्था से आम रास्ते पर पानी भरा रहता है। अधिक बारिश में यह पानी घरों तक पहुंच जाता है। गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा बना रहता है। सचिव विजयपाल का कहना है कि इस रास्ते पर जल्दी ही इंटरलॉकिंग लगी है। दोनों तरफ नालियां बननी बाकी हैं। जल्द ही जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।