फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Irregularities in road construction Villagers on display

सड़क निर्माण में अनियमितता पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 01 Feb 2015 07:45 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 01 Feb 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Irregularities in road construction Villagers on display
गन्ना विकास परिषद से हो रहे सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए गांव दुर्गापुरवा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कार्य बंद करा दिया। जांच करने पहुंचे जूनियर इंजीनियर वीके सिंह ने मानक के अनुसार कार्य न होने पर नाराजगी जाहिर की और ठेकेदार को फटकार लगाई।    
विज्ञापन

पलिया निघासन मेन रोड से जुलाहन पुरवा जाने वाले मार्ग पर 40 लाख की लागत से गन्ना विकास परिषद द्वारा 7.50 मीटर सड़क निर्माण को स्वीकृत मिली है। आरोप है कि सड़क निर्माण प्रारंभ होते ही मानकों की अनदेखी होने लगी। ग्रामीणों ने सही ढंग से कार्य करने के लिए ठेकेदार से कहा, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी ठेकेदार ने ग्रामीणों की बात अनसुनी कर दी। आरोप है कि सड़क निर्माण में खड़ंजा के ऊपर बिना मिट्टी आदि डाल दिया है, जिससे सड़क बनने के बाद से ही उखड़ने लगेगी। साथ ही सीमेंट के स्थान पर बालू आदि का भी प्रयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद कराने के बाद इसकी शिकायत जूनियर इंजीनियर से करते हुए मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर ने ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया और ठेकेदार के लिए फटकार लगाई। प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद आमीन, युनूस, इस्लाम,अखतर,बसीरूद्दीन, संदीप शाक्य, शिव भगवान, मुन्ना, ताहिर, कृष्णकांत, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed