फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Investigation report of food samples filled in Diwali is yet to come

दिवाली में भरे गए खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई

Wed, 24 Feb 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Investigation report of food samples filled in Diwali is yet to come
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने 2020 में दिवाली के दौरान अभियान में खाद्य पदार्थों के 45 नमूने जांच के लिए लैब को भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट चार माह बाद भी नहीं आई है। इससे मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने की कवायद आगे नहीं बढ़ पा रही है। वहीं इस मामले में पूरी तरह लैब की लापरवाही सामने आ रही है, जिसे 14 दिन में नमूनों की जांच कर रिपोर्ट देनी होती है। अब अगले माह मार्च में होली आने को है, जिससे पहले मिलावटखोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए लैब रिपोर्ट ही आधार होती है, लेकिन लैब से रिपोर्ट न मिलने से कार्रवाई नहीं हो पा रही है। एफएसडीए ने दिवाली के दौरान मिठाई, तेल, कचरी-पापड़ समेत कुल 45 नमूने जांच के लिए लखनऊ व मेरठ की लैब भेजे थे। इसके बाद भी अलग-अलग महीनों में नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। फरवरी 2021 में भी विशेष सर्विलांस के तहत 54 नमूनेे भरकर भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी के मुताबिक, 14 दिन के अंदर लैब में नमूनों की जांच किए जाने का प्रावधान है, जिसके बाद लैब द्वारा रिपोर्ट एफएसडीए कार्यालय को उपलब्ध कराई जाती है। दिवाली में भरे गए नमूनों को भेजे हुए चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई हैं। इससे मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है और मिलावटखोरों को भी लैब की लापरवाही फलने-फूलने का अवसर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के समय 45 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट अभी लैब से प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में लैब को सूचना भेजी गई है, लेकिन अभी कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि बाद में भेजे गए कुछ नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
- कौशलेंद्र शर्मा, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed