फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Investigation intensified in Dudhwa, water holes were remembered

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में जांच हुई तेज तो आई वाटर होल्स की याद

Fri, 16 Jun 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Investigation intensified in Dudhwa, water holes were remembered
वाटर होल में पानी भरते वनकर्मी
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में ताबड़तोड़ हो रही बाघ और तेंदुओं की मौत के बाद हरकत में आए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने दुधवा के जलाशयों और वाटर होल्स को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है। इस वक्त कई टीमें वन्यजीवों की मौत की जांच कर रही हैं। जांच टीमों को सबकुछ सही दिखाने की कवायद में वाटर होल्स साफ कराकर पानी भरवाया जा रहा है। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघ और तेंदुए के पेट में पानी तक नहीं मिला था। इससे दुधवा प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा ने बताया कि कुकरगढ़ा तालाब समेत दो दिनों के अंदर पेट्रोलिंग टीमों ने तीनों डिवीजनों के 209 वाटर होल्स में 173 वाटर होल्स का निरीक्षण किया। इनमें जो वाटर होल्स खाली पाए गए, उन्हें ट्यूबवेल या टैंकर के जरिए भरवा दिया गया है। बाकी वाटर होल्स में पानी भरवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन वाटर होल्स में सुधार की जरूरत है। जरूरत के मुताबिक उनमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

जांच टीमों को सब कुछ ओके दिखाने की कवायद
दुधवा टाइगर रिजर्व में हाल में हुई बाघों और तेंदुओं की मौत के मामले में जांच जारी है। जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी शैलेष प्रसाद के नेतृत्व में केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से गठित कमेटी ने भी जांच शुरू कर दी है। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन जांच के दौरान दुधवा में सब कुछ ओके दिखाने की कवायद में जुटा है। इसी के तहत डीटीआर प्रशासन सबसे पहले अपने वाटर होल्स दुरुस्त कर रहा है। बाघों की मौत के बाद पेट्रोलिंग भी तेज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी धूप और भीषण गर्मी के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन सबसे पहले अपने वाटर होल्स दुरुस्त करा रहा है। पेट्रोलिंग टीमों को वाटर होल्स की निगरानी और निरीक्षण में लगाया गया है। जिन वाटर होल्स में पानी कम रह गया है या जो वाटर होल्स सूख गए थे उनमें तत्काल पानी भरवाया गया है।
- ललित वर्मा, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा टाइगर रिजर्व

वाटर होल में पानी भरते वनकर्मी

वाटर होल में पानी भरते वनकर्मी

वाटर होल में पानी भरते वनकर्मी

वाटर होल में पानी भरते वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed