फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inter pass science meritorious students will get scholarship of 80 thousand rupees

Lakhimpur Kheri News: इंटर पास विज्ञान के मेधावियों को मिलेगी 80 हजार की छात्रवृत्ति

Fri, 23 May 2025 10:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Inter pass science meritorious students will get scholarship of 80 thousand rupees
लखीमपुर खीरी। यूपी, सीबीएसई, सीआईएससीई के विज्ञान वर्ग के मेधावियों को इंस्पायर स्काॅलरशिप योजना का लाभ देने के लिए अगले माह से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। आवेदन के बाद होने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को 80-80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति शासन की ओर से प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञान वर्ग के बच्चों को अनुसंधान और नवाचार करने के लिए किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर इंस्पायर स्काॅलरशिप योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के तहत उच्च शिक्षा तक अगर कोई भी छात्र नवाचार जारी रखता है तो उसे करीब 80 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलती है। साथ ही जैसे-जैसे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, छात्रवृत्ति भी बढ़ती जाती है। बता दें कि इस योजना में सभी बोर्डों के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

योजना में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना में आवेदन इंस्पायर की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किए जा सकते हैं। इंस्पायर स्काॅलरशिप योजना से इंजीनियर, मेडिकल, पीजी, रिसर्च ऑफ इनोवेशन यानी अनुसंधान और नवाचार करने के लिए मौका दिया जाता है। फिलहाल कुछ दिन में इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा छह से दसवीं तक मिलती है दस हजार रुपये छात्रवृत्ति
बता दें कि योजना के तहत कक्षा छह से दसवीं के बच्चों के विज्ञान मॉडल चयनित होने के तुरंत बाद डीबीटी के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के खातों में दस हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। इससे उन्हें अध्ययन करने में आसानी होती है।


इन विषयों के अध्ययन पर मिलेगा लाभ
इंटर पास करने पर छात्र-छात्राओं को इंस्पायर स्काॅलरशिप योजना का लाभ मिलेगा। इनमें फिजिक्स, बायोकेमिस्ट्री, मैथ, जुलाजी, इलेक्ट्रॉनिक, माइक्रोबायोलाॅजी आदि विषयों के अध्ययन के लिए ही इंस्पायर स्काॅलरशिप योजना की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed